Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Portronics Launches Revvo A Sleek 10000mAh MagSafe Powerbank with Fast Charging and Built-In Detachable Cable
10000mAh Magnetic Powerbank लॉन्च, मिलता है MagSafe सपोर्ट और फास्ट चार्जिंग

10000mAh Magnetic Powerbank लॉन्च, मिलता है MagSafe सपोर्ट और फास्ट चार्जिंग

संक्षेप:

Portronics ने नया 10000mAh magnetic powerbank Revvo लॉन्च किया है, जिसमें 15W MagSafe वायरलेस चार्जिंग और फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसका स्लिम डिजाइन, बिल्ट-इन डिटैचेबल Type-C केबल और मेटल स्टैंड इसे एक प्रीमियम ऑप्शन बनाते हैं।

Nov 24, 2025 03:06 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

एक्सेसरीज ब्रैंड Portronics ने भारत में अपना नया 10000mAh मैग्नेटिक पावरबैंक Revvo लॉन्च कर दिया है। यह उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो एक स्मूद, फास्ट और पूरी तरह वायर-फ्री चार्जिंग अनुभव चाहते हैं। स्लिम डिजाइन, मजबूत बैटरी और ट्रैवल-फ्रेंडली फीचर्स के साथ यह पावरबैंक मॉडर्न यूजर की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

सम्बंधित सुझाव

Revvo में 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सिस्टम दिया गया है, जो MagSafe-कम्पैटिबल स्मार्टफोन पर मजबूती से लॉक होकर केबल-फ्री चार्जिंग ऑफर करता है। वहीं, जब फास्ट चार्जिंग की जरूरत हो, तो यह 22.5W और 20W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है- जिससे आपका स्मार्टफोन तेज और सुरक्षित तरीके से चार्ज होता है।

ये भी पढ़ें:₹10 हजार से कम में Realme का धांसू Smart TV, बड़ा 32 इंच का फ्रेमलेस डिस्प्ले

बिल्ट-इन डिटैचेबल Type-C केबल

इस पावरबैंक की खासियत इसका बिल्ट-इन डिटैचेबल Type-C to Type-C केबल है, जिससे यूजर्स को अलग से केबल कैरी करने की चिंता नहीं रहती। यह फीचर इसे और भी ज्यादा प्रैक्टिकल बनाता है, खासकर ट्रैवल और आउटडोर उपयोग के लिए।

सम्बंधित सुझाव

10000mAh हाई-डेन्सिटी बैटरी

डिवाइस में हाई-डेन्सिटी 10000mAh लिथियम-पॉलिमर बैटरी लगी है, जो स्मार्टफोन, इयरबड्स, स्मार्टवॉच और अन्य डिवाइसेज को आसानी से चार्ज कर सकती है। इसमें डिजिटल LED डिस्प्ले भी मिलता है जो बैटरी परसेंटेज को ठीक से दिखाता है। इसके अलावा, इसका MagSafe डिजाइन इसे फोन स्टैंड की तरह भी यूज करने देता है- जिससे आप वीडियो कॉल, कंटेंट स्ट्रीमिंग या ब्राउजिंग आसानी से कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:Motorola का मुड़ने वाला फोन आधी कीमत में, दो-दो स्क्रीन और स्टाइलिश डिजाइन

प्रीमियम और मॉडर्न डिजाइन

Revvo का डिजाइन स्लिम, लाइटवेट और मैट फिनिश वाला है, जो इसे एक प्रीमियम लुक और कंफर्टेबल हैंड-फील देता है। इसमें इन-बिल्ट मेटल किकस्टैंड और डिटैचेबल केबल के लिए रीसस्ड स्लॉट दिया गया है, जिससे यह और भी ज्यादा साफ-सुथरा और मॉडर्न दिखता है।

कीमत और उपलब्धता

Portronics Revvo की कीमत 1,549 रुपये रखी गई है। यह Black, Blue और Mocha- इन तीन कलर्स में उपलब्ध है। कंपनी इस पर 12 महीने की वारंटी दे रही है। यह पावरबैंक Portronics की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल रहा है और जल्द ही ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।