Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़portronics launched moji 10 a 10000mah mini magnetic power bank price under 1600
10,000mAh कैपेसिटी वाला छोटू और लाइटवेट मैग्नेटिक पावरबैंक लाया ब्रांड, कीमत भी कम

10,000mAh कैपेसिटी वाला छोटू और लाइटवेट मैग्नेटिक पावरबैंक लाया ब्रांड, कीमत भी कम

संक्षेप:

Portronics Moji 10 Magnetic Power Bank: पोर्ट्रोनिक्स ने Moji 10 नाम से एक छोटा और लाइटवेट पावरबैंक लॉन्च किया है। यह एक अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट 10,000mAh मैग्नेटिक वायरलेस पावरबैंक है। की कीमत 1,549 रुपये है। कंपनी ने इसे दो कलर्स - व्हाइट और मोचा में डिजाइन किया है।

Feb 05, 2026 01:52 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

Portronics Moji 10 Magnetic Power Bank: पोर्ट्रोनिक्स ने Moji 10 नाम से एक छोटा और लाइटवेट पावरबैंक लॉन्च किया है। यह एक अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट 10,000mAh मैग्नेटिक वायरलेस पावरबैंक है, जिसे ऐसे यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो बिना ज्यादा वजन के भरोसेमंद चार्जिंग सॉल्यूशन चाहते हैं। पॉकेट-साइज, हल्का और सोच-समझकर डिजाइन किया गया Moji 10, वायर्ड हो या वायरलेस, तेज और बिना किसी परेशानी के चार्जिंग देने के लिए बनाया गया है। यह दिखने में भी खूबसूरत है और इसकी कीमत भी बेहद कम है। चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...

सम्बंधित सुझाव

मजबूत बिल्ड और लाइटवेट भी

दमदार परफॉर्मेंस और खासतौर से पोर्टेबिलिटी के लिए डिजाइन किया गया, मोजी 10 एक कॉम्पैक्ट बिल्ड के साथ आता है और बेहतरीन पावर देता है। यह मजबूत मैग्नेटिक होल्ड के साथ 15W फास्ट मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जो इसे वायरलेस चार्जिंग-कम्पैटिबल डिवाइस के लिए परफेक्ट बनाता है। जो यूजर्स वायर्ड चार्जिंग पसंद करते हैं या जिन्हें जल्दी चार्ज करने की जरूरत है, उनके लिए पावरबैंक 20W टाइप-सी पीडी वायर्ड आउटपुट भी देता है, जिससे चलते-फिरते तेजी से चार्ज किया जा सकता है।

Portronics Moji 10 Magnetic Power Bank
ये भी पढ़ें:घर में मिलेगा थिएटर जैसा साउंड, 380W का साउंडबार लाया ब्रांड, इतनी है कीमत

बाय-डायरेक्शनल चार्जिंग फीचर

पावरबैंक में लगा बाय-डायरेक्शनल टाइप-सी पोर्ट इनपुट और आउटपुट दोनों तरह से काम करता है, जिससे पावरबैंक खुद भी तेजी से रिचार्ज होता है और साथ ही स्मार्टफोन और दूसरे डिवाइस को भी पावर देता है। यह पावरबैंक एक डिटैचेबल टाइप-सी केबल के साथ आता है, जिससे ज्यादा एक्सेसरीज साथ रखने की जरूरत कम हो जाती है।

सम्बंधित सुझाव

यह पावरबैंक सिर्फ 160 ग्राम का है और आसानी से एक हाथ या जेब में फिट हो जाता है। इसमें एलईडी बैटरी इंडिकेटर भी है, जो यूजर्स को बची हुई पावर लेवल की जानकारी देता है।

कीमत और उपब्धता

Portronics Moji 10 की कीमत 1,549 रुपये है। यह प्रोडक्ट अब पोर्ट्रोनिक्स डॉट कॉम, Amazon, दूसरे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और पूरे भारत में ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह पावरबैंक 12 महीने की वारंटी के साथ आता है। कंपनी ने इसे दो कलर्स - व्हाइट और मोचा में डिजाइन किया है। कंपनी का कहना है कि यह उनका अब तक का सबसे छोटा वायरलेस पावरबैंक है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।