Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Portronics Launched Beem 560 Smart LED Projector Netflix certified OTT experience projector priced 14499 rupees
अब TV नहीं! ₹15,000 से कम में आया Netflix वाला प्रोजेक्टर, दीवार को बना देगा सिनेमा हॉल; दमदार पिक्चर, OTT का पूरा मजा

अब TV नहीं! ₹15,000 से कम में आया Netflix वाला प्रोजेक्टर, दीवार को बना देगा सिनेमा हॉल; दमदार पिक्चर, OTT का पूरा मजा

संक्षेप:

Portronics Beem 560 Smart LED Projector भारत में लॉन्च हो गया है। 5300 Lumens ब्राइटनेस, Full HD पिक्चर क्वालिटी, Netflix-certified Android सपोर्ट और आसान ऑटो सेटअप के साथ यह प्रोजेक्टर घर को मिनी थिएटर में बदल देता है। जानिए कीमत और फीचर्स।

Jan 05, 2026 12:25 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

Portronics Beem 560 Smart LED Projector: अगर आप घर बैठे बड़ी स्क्रीन पर फिल्में देखने, वेब सीरीज स्ट्रीम करने या गेमिंग का मज़ा लेना चाहते हैं, लेकिन टीवी खरीदना महंगा लग रहा है, तो Portronics आपके लिए एक नया और स्मार्ट विकल्प लेकर आया है। कंपनी ने भारत में Portronics Beem 560 Smart LED Projector लॉन्च किया है, जिसे खास तौर पर आम यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। आज के समय में लोग ऐसे डिवाइस चाहते हैं जो इस्तेमाल में आसान हों, ज्यादा जगह न घेरें और जिनमें स्मार्ट फीचर्स पहले से मौजूद हों। Beem 560 इसी सोच के साथ पेश किया गया है।

सम्बंधित सुझाव

यह एक Netflix सर्टिफाइड स्मार्ट प्रोजेक्टर है, जिसमें Android सिस्टम पहले से दिया गया है। यानी आपको अलग से Fire Stick या Chromecast लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 5300 Lumens की दमदार ब्राइटनेस, Full HD रिज़ॉल्यूशन और 100-इंच तक की स्क्रीन सपोर्ट के साथ यह प्रोजेक्टर घर को मिनी थिएटर में बदल सकता है। खास बात यह है कि इसे सेट करना भी बेहद आसान है, जिससे टेक्नोलॉजी की ज्यादा जानकारी न रखने वाला यूजर भी इसे आराम से चला सकता है।

ये भी पढ़ें:अब बस ₹75 में घर बैठे बनवाएं ATM जैसा मजबूत Aadhaar कार्ड, टूटेगा-फटेगा नहीं

Portronics Beem 560 Smart LED Projector की कीमत और उपलब्धता

Portronics Beem 560 Smart LED Projector की कीमत 14,499 रुपए रखी गई है। यह Portronics की ऑफिशियल वेबसाइट और भारत के प्रमुख ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है। इसके साथ 1 साल की मैन्युफैक्चरर वारंटी भी मिलती है।

Portronics Beem 560 के फीचर्स

Portronics Beem 560 में 5300 Lumens LED ब्राइटनेस दी गई है, जिससे यह हल्की रोशनी वाले कमरे में भी साफ और चमकदार तस्वीर दिखाता है। इसका Full HD 1080p रिज़ॉल्यूशन मूवी और वेब सीरीज़ को ज्यादा डिटेल और नैचुरल कलर्स के साथ दिखाता है। यह प्रोजेक्टर 100-इंच तक की बड़ी स्क्रीन प्रोजेक्ट कर सकता है, जो फैमिली मूवी नाइट के लिए परफेक्ट है।

सम्बंधित सुझाव

आसान सेटअप, बिना झंझट

इस प्रोजेक्टर में ऑटो फोकस और ऑटो कीस्टोन करेक्शन जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। यानी जैसे ही आप प्रोजेक्टर ऑन करेंगे, यह खुद ही स्क्रीन को सही एंगल और क्लैरिटी में एडजस्ट कर लेगा। इसके अलावा एडजस्टेबल टिल्ट डिजाइन की वजह से इसे टेबल, शेल्फ या बेडसाइड पर आसानी से रखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:₹2799 में पूरे साल हो जाएं टेंशन-फ्री, रोज मिलेगा 3GB डेटा, Unlimited कॉल्स

Netflix और Android सपोर्ट

Beem 560 की सबसे बड़ी खासियत है इसका इन-बिल्ट Android OS और Netflix सर्टिफिकेशन। इसमें YouTube, Prime Video जैसे लोकप्रिय OTT ऐप्स पहले से मौजूद हैं। यूजर सीधे Wi-Fi से कनेक्ट होकर कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं। साथ ही, मोबाइल या लैपटॉप से वायरलेस स्क्रीन मिररिंग का ऑप्शन भी मिलता है।

कनेक्टिविटी और साउंड

इस स्मार्ट प्रोजेक्टर में डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth, HDMI, USB और AUX पोर्ट दिए गए हैं। इसमें 3W का इन-बिल्ट स्पीकर है, जो सामान्य इस्तेमाल के लिए ठीक है, जबकि बेहतर साउंड के लिए आप Bluetooth से साउंडबार या स्पीकर कनेक्ट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:₹2000 महंगे हुए Vivo के 16GB रैम, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी मिलिट्री ग्रेड फोन
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।