Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़polar loop screen free fitness tracker launched in india check price

बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, हेल्थ पर रखेगा पैनी नजर, फुल चार्ज में 8 दिन चलेगा

संक्षेप:

पोलर ने भारत में पोलर लूप को लॉन्च किया है। यह एक स्क्रीन-फ्री वियरेबल फिटनेस बैंड है जो एक्टिविटी, हार्ट रेट, नींद और रिकवरी की 24/7 मॉनिटरिंग करता है। बिना स्क्रीन वाला यह फिटनेस ट्रैकर देखने में बेहद यूनिक लगता है। देखें कीमत और फीचर्स की डिेल

Dec 05, 2025 04:19 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

प्रोडक्ट्स के सुझाव

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

Polar Loop screen-free fitness tracker launched in India: आपने स्क्रीन वाले ढेरों फिटनेस ट्रैकर देखें होंगे, लेकिन अब एक पॉपुलर ब्रांड यूनिक डिवाइस लेकर आया है। दरअसल, पोलर ने भारत में पोलर लूप का फिटनेस ट्रैकर लॉन्च किया है। यह एक स्क्रीन-फ्री वियरेबल फिटनेस बैंड है जो एक्टिविटी, हार्ट रेट, नींद और रिकवरी की 24/7 मॉनिटरिंग करता है। सभी फीचर्स पहले दिन से ही चालू हो जाते हैं और इसके लिए कोई सब्सक्रिप्शन चार्ज नहीं है। कंपनी का कहना है कि इसे रोज पहनने के लिए डिजाइन किया गया है और स्क्रीन न होने की वजह से यूजर का ध्यान भी नहीं भटकता। इसमें पतले बकल वाला लाइटवेट टेक्सटाइल स्ट्रैप है, जिससे इसे आसानी से पहनकर नींद भी ली जा सकती है और इसे नॉर्मल रिस्टवॉच के साथ भी कैरी किया जा सकता है। पहनने के लिए काफी कॉम्पैक्ट है। इसके इंटरचैंजेबल बैंड यूजर्स को डिवाइस बदले बिना स्टाइल बदलने की सुविधा देते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, हेल्थ पर रखेगा पैनी नजर, फुल चार्ज में 8 दिन चलेगा
polar loop screen free fitness tracker

चलिए जानतें हैं पोलर लूप क्या क्या करता है:

- दिन भर के स्टेप्स और एक्टिव पलों को ट्रैक करता है, यह दिखाता है कि मूवमेंट लंबे समय तक एनर्जी और पूरी हेल्थ में कैसे मदद करता है।

- पोलर फ्लो ऐप के जरिए मैनुअल वर्कआउट लॉगिंग को सपोर्ट करता है।

- ऑटोमैटिक वर्कआउट डिटेक्शन यूजर इनपुट के बिना ट्रेनिंग सेशन को पहचानता और रिकॉर्ड करता है।

- पोलर फ्लो रूट रिकॉर्डिंग, वॉयस गाइडेंस और कस्टमाइजेबल ट्रेनिंग टारगेट देता है।

- स्लीप ट्रैकिंग ड्यूरेशन और क्वालिटी को मॉनिटर करता है और रेस्ट पैटर्न को रेडीनेस और रिकवरी से जोड़ता है।

- प्रेसिजन प्राइम सेंसर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके हार्ट रेट, एक्टिविटी, नींद और ट्रेनिंग को लगातार ट्रैक करता है।

- पोलर फ्लो ऐप के साथ ऑटोमैटिक सिंक एक डैशबोर्ड में डेली, वीकली और लॉन्ग-टर्म इनसाइट्स को एक साथ लाता है।

ये भी पढ़ें:सेल शुरू: 20 हजार से कम में लें Nothing Phone 3a Lite, 6 साल तक मिलेंगे अपडेट

फुल चार्ज में 8 दिन चलेगा

बैटरी लाइफ की बात करें, तो कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर आठ दिनों तक चल सकती है, और इंटरनल स्टोरेज चार हफ्ते तक डेटा स्टोर कर सकता है ताकि बिना सिंक किए भी बिना रुकावट ट्रैकिंग हो सके। यह वियरेबल बिना किसी रेगुलर पेमेंट या पेवॉल के काम करता है, और यूजर डेटा EU प्राइवेसी प्रोटेक्शन के तहत पोलर इकोसिस्टम में रहता है, जिसमें किसी भी समय जानकारी देखने, एक्सपोर्ट करने या हमेशा के लिए डिलीट करने के ऑप्शन होते हैं।

कीमत और कहां से खरीदें

पोलर लूप की कीमत भारत में 19,999 रुपये है और यह ग्रीज सैंड, नाइट ब्लैक और ब्राउन कॉपर जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके रिस्टबैंड की कीमत 1,999 रुपये है। इसे Polar.com और Amazon.in से खरीदा जा सकता है। अमेजन लिस्टिंग के अनुसार, कंपनी इस पर 2 साल की वारंटी ऑफर कर रही है।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

इन फिटनेस बैंड पर भी विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।