POCO सस्ते में ला रहा पावरफुल 5G फोन मिलेगा तगड़ा कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर; सामने आया फर्स्ट लुक

Mar 03, 2026 11:16 am ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

POCO ने अपनी नई X8 सीरीज और C85x 5G स्मार्टफोन के लिए Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। नए फोन में OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और दमदार बैटरी जैसे फीचर्स हैं।

POCO सस्ते में ला रहा पावरफुल 5G फोन मिलेगा तगड़ा कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर; सामने आया फर्स्ट लुक

स्मार्टफोन मार्केट में फिर से एक बड़ा धमाका होने वाला है क्योंकि POCO ने अपनी आगामी X8 सीरीज और C85x 5G फोन के लिए Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। कंपनी जल्द ही इन नए स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च करने वाली है। फिलहाल कंपनी ने लॉन्च की आधिकारिक तारीख नहीं बताई है, लेकिन जल्द ही लॉन्च डेट का खुलासा हो गया है। टीजर में X8 सीरीज के पीछे का डिज़ाइन नजर आ रहा है जिसमें फ्लैट किनारे और वर्टिकल ड्यूल कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही C85x 5G फोन के लिए भी अलग स्टिकर और डिजाइन को दिखाया गया है, जो सस्ते सेगमेंट में दमदार बैटरी और बेहतर चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स का संकेत देता है।

लीक से यह भी बताया जा रहा है कि X8 सीरीज में OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, और Mediatek डिमेंसिटी आधारित प्रोसेसर जैसी हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स दी जा सकती हैं। वहीं C85x 5G फोन एंट्री-लेवल/मिड-रेंज सेगमेंट को टारगेट करेगा।

POCO X8 Series के फीचर्स लीक

यह फोन फ्लैट एजेस और ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ आता है, जो प्रीमियम लुक देता है। X8 सीरीज में OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz होगी। प्रो मॉडल में Mediatek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा होने की बात लीक रिपोर्ट्स में कही जा रही है। बैटरी कैपेसिटी के बारे में भी लीक हुआ है कि फोन में 6500mAh या उससे ऊपर की बैटरी दी जा सकती है, जो लंबी बैटरी लाइफ देती है। वहीं कैमरा और बैटरी की बात करें तो इसमें OIS सपोर्ट वाले 50MP कैमरा और 8500mAh तक की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जिससे यह फोन पावर-यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है।

Poco C85x 5G के फीचर्स (लीक)

Poco C85x 5G का टीजर भी दिख रहा है। यह फोन संभवतः POCO के C-सीरीज बजट सेगमेंट में एक नया फोन होगा। C85x 5G के बारे में बहुत कम जानकारी अभी सामने आई है, लेकिन टीजर से यह लग रहा है कि यह फोन स्लिम डिजाइन में लंबी बैटरी और संभवतः बड़े कैमरा सेंसर के साथ आएगा। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसमें 32MP प्राइमरी कैमरा भी मिल सकता है। अगर ऐसा होता है, तो C85x 5G सीधे POCO C85 5G जैसे पहले लॉन्च हुए डिवाइस का अपग्रेड बन सकता है, जो पहले ही 6,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आया था।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।