आ गए 9000mAh तक बैटरी वाले Poco X8 Pro सीरीज फोन, कैमरा भी तगड़ा, इतनी है कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Poco X8 Pro Series Launched in India With Up to 9,000mAh Battery: Poco ने भारत में अपनी मोस्ट-अवेटेड नई X8 Pro 5G सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Poco X8 Pro 5G, Poco X8 Pro Max 5G और मार्वल फैंस के लिए एक स्पेशल Poco X8 Pro Iron Man Edition शामिल है। देखें अलग-अलग मॉडल की कीमत और खासियत…

आ गए 9000mAh तक बैटरी वाले Poco X8 Pro सीरीज फोन, कैमरा भी तगड़ा, इतनी है कीमत

Poco X8 Pro Series Launched in India With Up to 9,000mAh Battery: पोको ने भारत में अपनी मोस्ट-अवेटेड नई X8 Pro 5G सीरीज लॉन्च कर दी है। इसमें एक-दो नहीं बल्कि तीन धाकड़ मॉडल्स उतारे गए हैं। इस सीरीज में Poco X8 Pro 5G, Poco X8 Pro Max 5G और मार्वल फैंस के लिए एक स्पेशल Poco X8 Pro Iron Man Edition शामिल है। इस बार कंपनी का पूरा फोकस सुपर-फास्ट परफॉरमेंस और 'कभी न खत्म होने वाली' बैटरी पर है। ये फोन्स 23 मार्च दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। अगर आप बैंक ऑफर्स का इस्तेमाल करते हैं, तो SBI, ICICI और HDFC कार्ड्स पर 3,000 रुपये तक की सीधी बचत भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।

जान लीजिए वैरिएंट वाइज कीमत

कीमतों की बात करें तो Poco X8 Pro 5G के 8GB+256GB वैरिएंट की शुरुआत 32,999 रुपये से हो रही है। जबकि 12GB रैम वाला मॉडल 35,999 रुपये में मिलेगा।

वहीं, इस सीरीज के सबसे पावरफुल फोन Poco X8 Pro Max 5G की शुरुआती कीमत 42,999 रुपये (12GB+256GB) रखी गई है। वहीं, इसके टॉप मॉडल (12GB+512GB) के लिए आपको 46,999 रुपये खर्च करने होंगे।

खास बात यह है कि इसका Iron Man Edition केवल 34,999 रुपये में उपलब्ध है। यह 12GB+256GB कॉन्फिगरेशन के साथ आता है। कलर ऑप्शंस में ब्लैक, व्हाइट, ग्रीन और ब्लू जैसे कूल शेड्स दिए गए हैं जो फोन को काफी प्रीमियम लुक देते हैं।

मिलेगी 9,000mAh की बैटरी

इस सीरीज की सबसे बड़ी हाइलाइट इसकी 9,000mAh की बड़ी बैटरी है जो Pro Max मॉडल में दी गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर आप इसे 3 दिन तक चला सकते हैं। वहीं, Pro मॉडल में 6,500mAh की बैटरी है, जो खुद में काफी बड़ी है। दोनों ही फोन्स 100W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। यानी इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन मिनटों में चार्ज हो जाएगा। इसके अलावा, ये फोन्स 27W की रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करते हैं जिससे आप जरूरत पड़ने पर अपने दूसरे गैजेट्स या दोस्तों के फोन भी चार्ज कर सकते हैं।

एमोलेड स्क्रीन से लैस है फोन

डिस्प्ले और परफॉरमेंस के मामले में भी Poco ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। बता दें कि Pro Max मॉडल में 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है। इसमें 3,500 निट्स की जबरदस्त ब्राइटनेस मिलती है, जिससे कड़ी धूप में भी स्क्रीन एकदम साफ दिखेगी। Pro Max में लेटेस्ट 3nm मीडियाटेक Dimensity 9500s चिपसेट लगा है, जबकि Pro मॉडल 4nm Dimensity 8500 Ultra के साथ आता है। गेमिंग के शौकीनों के लिए इसमें 3D आइस लूप कूलिंग सिस्टम दिया गया है, ताकि लंबे समय तक गेम खेलने पर भी फोन गर्म न हो। साथ ही, ये फोन्स धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 जैसी टॉप रेटिंग्स के साथ आते हैं।

4K पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं

दोनों ही मॉडल्स में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ) और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। सेल्फी के लिए 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वीडियो के दीवानों के लिए अच्छी खबर यह है कि आप इससे 4K पर शानदार वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये फोन्स Xiaomi के लेटेस्ट HyperOS 3 पर चलते हैं, जो Android 16 पर बेस्ड है। कुल मिलाकर, अगर आपको लंबी बैटरी, तगड़ा प्रोसेसर और स्टाइलिश लुक चाहिए, तो Poco की यह नई सीरीज एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।