
Poco X8 Pro Max भारत में लॉन्च को तैयार, हो सकता है सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन
Poco X8 Pro Max को भारत में BIS सर्टिफिकेशन मिल गया है। लीक्स के मुताबिक यह फोन 9000mAh की बड़ी बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और नए Dimensity 9500s चिपसेट के साथ आ सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
टेक कंपनी Poco ने हाल ही में ग्लोबल मार्केट में Poco M8 सीरीज लॉन्च की है और अब कंपनी का फोकस अगली X-सीरीज पर शिफ्ट होता दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Poco X8 सीरीज को इस साल की पहली तिमाही में पेश किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार स्टैंडर्ड Poco X8 मॉडल नहीं आएगा, बल्कि लाइनअप में केवल दो डिवाइस- Poco X8 Max और Poco X8 Pro Max शामिल हो सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
भारत में मिला BIS सर्टिफिकेशन
बीते साल दिसंबर में Poco X8 Pro को मॉडल नंबर 2511FPC34I के साथ भारत की BIS (Bureau of Indian Standards) वेबसाइट पर देखा गया था। अब सामने आई जानकारी के मुताबिक, Poco X8 Pro Max को भी BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है। यह डिवाइस 2602BPC18I मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है, जो इसके भारत में लॉन्च की ओर इशारा करता है।
हालांकि, BIS लिस्टिंग में फोन के फाइनल मार्केटिंग नाम का खुलासा नहीं होता। यहां बताए गए नाम IMEI डाटाबेस में पहले सामने आए मॉडल नंबर्स पर बेस्ड माने जा रहे हैं।
ग्लोबल सर्टिफिकेशन का इंतजार
Poco X8 Pro का ग्लोबल वेरिएंट पहले ही EEC (यूरोप) और SDPPI (इंडोनेशिया) जैसी सर्टिफिकेशन साइट्स पर दिखाई दे चुका है। वहीं, Poco X8 Pro Max का इंटरनेशनल वेरिएंट अभी तक किसी भी ग्लोबल सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर नहीं आया है, जिससे माना जा रहा है कि इसका लॉन्च थोड़ा बाद में हो सकता है।
Redmi Turbo 5 सीरीज का रीब्रैंड?
लीक्स के मुताबिक, Poco X8 Max और X8 Pro Max दरअसल चीन में लॉन्च होने वाली Redmi Turbo 5 सीरीज के रीब्रैंडेड वर्जन हो सकते हैं। Poco X8 Pro Max को Redmi Turbo 5 Pro Max का रीब्रैंड बताया जा रहा है, हालांकि Redmi डिवाइस के नाम की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Poco X8 Pro Max के संभावित स्पेसिफिकेशंस
Poco X8 Pro Max दुनिया का पहला फोन हो सकता है जिसमें Dimensity 9500s चिपसेट दिया जाएगा। फोन को हाल ही में Geekbench पर देखा गया है, जहां इसमें 16GB RAM और Android 16 का जिक्र था। उम्मीद है कि इसमें लेटेस्ट HyperOS 3 स्किन मिलेगी। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें करीब 6.83 इंच का 1.5K LTPS OLED पैनल दिया जा सकता है। सबसे बड़ा हाइलाइट हो सकती है इसकी 9000mAh की दमदार बैटरी, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
फिलहाल फोन के कैमरा और कीमत से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन BIS सर्टिफिकेशन मिलने के बाद माना जा रहा है कि Poco जल्द ही X8 सीरीज को लेकर आधिकारिक घोषणा कर सकता है। अगर ये स्पेसिफिकेशंस सही साबित होते हैं, तो Poco X8 Pro Max कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल और सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बन सकता है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






6.67-inch Display Size





