डिसेंट लुक और तीन खूबसूरत कलर्स में आ रहे पोको के धांसू फोन, देखें आपका फेवरेट कौन सा

Feb 20, 2026 09:30 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

POCO तेजी से अपने स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी दो नए फोन लॉन्च करने वाली है, जिन्हें POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max नाम से बाजार में उतारा जा सकता है। इन फोन्स के कलर ऑप्शन और डिजाइन की डिटेल सामने आ गई है।

डिसेंट लुक और तीन खूबसूरत कलर्स में आ रहे पोको के धांसू फोन, देखें आपका फेवरेट कौन सा

POCO तेजी से अपने स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी दो नए फोन लॉन्च करने वाली है, जिन्हें POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max नाम से बाजार में उतारा जा सकता है। यह फोन कई दिनों से सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि POCO X8 Pro सीरीज जल्द ग्लोबली लॉन्च होगी, जिसमें कई मॉडल्स के आने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कम से कम दो वेरिएंट्स - POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max - 2025 में आई पोको X7 सीरीज के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किए जा सकते हैं। हालांकि शाओमी सब-ब्रांड ने अभी तक फोन्स को कंफर्म नहीं किया है, लेकिन POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max के नए रेंडर्स एक टिप्स्टर ने ऑनलाइन लीक किए हैं, जिसमें उनके डिजाइन और कलर ऑप्शन्स की डिटेल्ड जानकारी दी गई है। अपकमिंग फोन्स में क्या होगा खास, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...

सामने आई POCO X8 Pro और X8 Pro Max की तस्वीरें

टिप्स्टर पारस गुगलानी द्वारा एक्स पर शेयर किए गए रेंडर्स के अनुसार, POCO X8 Pro में थोड़ा कर्व्ड किनारों के साथ एक फ्लैट रियर पैनल दिखाई देता है। कैमरा मॉड्यूल टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में है और iPhone 17 की तरह दो अलग-अलग लेंस रिंग्स के साथ एक वर्टिकल पिल-शेप लेआउट में है।

POCO X8 Pro, POCO X8 Pro Max

ऐसा लगता है कि फोन के बैक पैनल के निचले आधे हिस्से पर पोको की खास ब्रांडिंग बनी रहेगी, जिसमें क्लीन मैट या सैटिन फिनिश होगा। लीक हुए रेंडर्स से पता चलता है कि कम से कम तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें ब्लैक, व्हाइट और टरक्वाइज शेड शामिल हैं। डिवाइस के फ्रंट में पतले बेजल वाला फ्लैट डिस्प्ले और सेल्फी कैमरे के लिए बीच में होल-पंच कटआउट होने की उम्मीद है।

POCO X8 Pro, POCO X8 Pro Max

पावर और वॉल्यूम बटन कथित POCO X8 Pro के राइट साइड हैं, जबकि सेफ्ट साइड का हिस्सा साफ है। खास तौर पर, पावर बटन ऑरेंज कलर में दिखता है।

डिजाइन के मामले में पोको X8 प्रो मैक्स काफी हद तक प्रो मॉडल जैसा ही है। कैमरा आइलैंड, साथ ही पावर और वॉल्यूम बटन भी एक जैसे ही रखे गए हैं। हालांकि, कैमरा लेंस रिंग थोड़े ज्यादा उभरे हुए लगते हैं, जो शायद अपग्रेडेड कैमरा हार्डवेयर की ओर इशारा करते हैं। प्रो मैक्स मॉडल को भी पोको X8 प्रो के समान ब्लैक, व्हाइट और टरक्वाइज कलर्स में भी टीज किया गया है।

पोको ने अभी तक X8 प्रो सीरीज के लॉन्च की जानकारी कंफर्म नहीं की है। उम्मीद है कि जैसे जैसे लॉन्च नजदीक आएगा, फोन के स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी सामने आ सकती है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।