Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़poco pad m1 to come 12 inch display snapdragon 7s gen 4 chip and 12000mah battery
12 इंच डिस्प्ले और 12000mAh बैटरी, बाजार में तहलका मचा देगा यह टैबलेट, सामने आई डिटेल्स

12 इंच डिस्प्ले और 12000mAh बैटरी, बाजार में तहलका मचा देगा यह टैबलेट, सामने आई डिटेल्स

संक्षेप:

पोको 26 नवंबर को एक बड़े लॉन्च के लिए तैयार है। इसे लॉन्च इवेंट में कंपनी दो टैबलेट के साथ नए पोको F8 सीरीज स्मार्टफोन की घोषणा करेगा। उनमें से एक, Poco Pad M1, जो अब गूगल प्ले कंसोल डेटाबेस पर सामने आया है। देखें पकमिंग टैब में क्या-क्या खास होने वाला है…

Nov 23, 2025 05:54 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

पोको 26 नवंबर को एक बड़े लॉन्च के लिए तैयार है। इसे लॉन्च इवेंट में कंपनी दो टैबलेट के साथ नए पोको F8 सीरीज स्मार्टफोन की घोषणा करेगा। उनमें से एक, Poco Pad M1, जो अब गूगल प्ले कंसोल डेटाबेस पर सामने आया है। एंट्री में टैबलेट को मॉडल नंबर 2509ARPBDG और इंटरनल कोडनेम फ्लूट के तहत दिखाया गया है। दिलचस्प बात यह है कि Xiaomi ने Redmi Pad 2 Pro के लिए भी यही मॉडल नाम इस्तेमाल किया है, जिससे हिंट मिलता है कि पोको पैड M1, रेडमी पैड 2 प्रो का रीब्रांड वर्जन हो सकता है। अगर आप भी पोको का टैबलेट खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो चलिए सामने आई डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं अपकमिंग टैब में क्या-क्या खास होने वाला है...

सम्बंधित सुझाव

स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 पर चलेगा Poco Pad M1

डेटाबेस से कंफर्म होता है कि टैबलेट क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 पर चलेगा। चिप में 2.80 गीगाहर्ट्ज का प्राइम कोर है, जिसे 900 मेगाहर्ट्ज पर चलने वाले एड्रेनो 732 जीपीयू के साथ पेयर किया गया है।

लिस्टेड कॉन्फिगरेशन में 8GB रैम है, और ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर Android 15 दिखता है। लिस्टिंग में 1600x2560 का डिस्प्ले रिजॉल्यूशन और 320 xhdpi डेंसिटी भी बताई गई है, जो काफी शार्प पैनल की ओर इशारा करती है।

POCO Pad M1
ये भी पढ़ें:पूरे 10 घंटे गाने सुनाएगा शाओमी का यह छोटू स्पीकर, डिजाइन को मिल चुका है अवॉर्ड

डिस्प्ले और बैटरी भी जबर्दस्त

पोको ने अपनी वेबसाइट पर डिवाइस को टीज करना शुरू कर दिया है। प्रमोशनल मटेरियल में पैड M1 को एक बड़े एंटरटेनमेंट टैबलेट के तौर पर बताया गया है, जिसमें 2.5K रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 12.1-इंच का डिस्प्ले है। टैबलेट में 12000mAh की बैटरी है।

पिछली लीक से कंफर्म हुआ है कि पैड M1 ग्रेफाइट ग्रे और ब्लू कलर में आएगा और 33W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। यूरोप में इसकी कीमत EUR 349 (करीब 36,000 रुपये) ​​के आसपास होने की अफवाह है।

सम्बंधित सुझाव

दूसरी तरफ, Poco X1 थोड़ा ज्यादा प्रीमियम मॉडल है जिसमें Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट और 3.2K 144 हर्ट्ज डिस्प्ले है। गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में सब कुछ नहीं बताया गया है, लेकिन लिस्टिंग से यह साफ हो गया है कि अगले हफ्ते जब टैबलेट आएगा तो इससे क्या उम्मीद की जा सकती है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।