Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़poco m8 5g launched in india at special price of rs 15999 check first sale date
₹15,999 की स्पेशल कीमत पर आया POCO M8 5G, पहले 12 घंटे मिलेगा इतना सस्ता, SALE इस दिन

₹15,999 की स्पेशल कीमत पर आया POCO M8 5G, पहले 12 घंटे मिलेगा इतना सस्ता, SALE इस दिन

संक्षेप:

POCO M8 5G launched in india: पोको ने भारत में नया POCO M8 5G फोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन भारत में 13 जनवरी को Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। पहली सेल में यह 15,999 रुपये के स्पेशल प्राइस पर उपलब्ध होगा।

Jan 08, 2026 12:43 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

POCO M8 5G launched in india: नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है लेकिन कम बजट में दमदार स्पेसिफिकेशन चाहिए, तो पोको का नया M8 5G फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। पोको ने आज (8 जनवरी) को भारतीय बाजार में इसे लॉन्च किया है। फोन में सेगमेंट का सबसे मजबूत कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। पहली सेल के दौरान कंपनी अपने ग्राहकों को तगड़ा डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। फोन में 6.77-इंच का 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जो 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट देता है। फोन स्नैपड्रैगन 6 सीरीज चिपसेट से लैस है, जिसे 8GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। यह फोन डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP65 + IP66 रेटिंग के साथ आता है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप भी है। कितनी है कीमत, कब है पहली सेल और सेल में यह कितनी सस्ता मिलेगा, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ...

इतनी है Poco M8 5G की कीमत

भारत में Poco M8 5G की कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 21,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल की कीमत 24,999 रुपये है, जिसमें 8GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज है। हालांकि, जो ग्राहक पहले 12 घंटों में फोन खरीदते हैं, वे इसे 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। यह फोन भारत में 13 जनवरी को Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे कार्बन ब्लैक, ग्लेशियल ब्लू और फ्रॉस्ट सिल्वर जैसे कलर्स में खरीदा जा सकेगा।

POCO M8 5G launched in india
ये भी पढ़ें:2026 में घर लाएं 55 inch TV, सबसे सस्ते मिल रहे ये 6 मॉडल, कीमत ₹24,999 से शुरू
ये भी पढ़ें:500GB डेटा के साथ 200 दिनों की वैलिडिटी, धूम मचा रहा यह रिचार्ज, इसलिए है खास

चलिए अब एक नजर ड़ालते हैं Poco M8 5G की खासियत पर

Poco M8 5G एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो शाओमी के Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर चलता है। कंपनी का कहना है कि स्मार्टफोन चार साल के ओएस अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है। इसमें 6.77-इंच (1080x2392 पिक्सेल) 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट, 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और 68.7 बिलियन कलर्स देता है। फोन में वेट टच 2.0 सपोर्ट भी है, जिससे यूजर्स गीली उंगलियों से भी हैंडसेट चला सकते हैं। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि यह सेगमेंट का 'सबसे टिकाऊ 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन' है।

पावरफुल परफॉर्मेंस, रैम भी हैवी

परफॉर्मेंस की बात करें तो, फोन क्वालकॉम के ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट से लैस है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट 2.4 गीगाहर्ट्ज तक की पीक क्लॉक स्पीड देता है। फोन में एड्रेनो जीपीयू, 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज है। कंपनी का दावा है कि इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 8,25,000 से ज्यादा पॉइंट्स हासिल किए हैं। फोन के 8GB रैम वेरिएंट में 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी है, जिससे यह 16GB तक बढ़ जाती है।

सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सेल कैमरा

कैमरे की बात करें तो Poco M8 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और उसके साथ 2-मेगापिक्सेल का लाइट फ्यूजन 400 सेंसर है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20-मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है। यह 4K रिजॉल्यूशन तक के वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकता है। इसके अलावा, इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

दमदार और लंबी बैटरी लाइफ, स्लिम और लाइटवेट भी

फोन में 5520mAh की बैटरी है। फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 18W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी है। बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें 19 घंटे से ज्यादा का यूट्यूब स्ट्रीमिंग टाइम, 18 घंटे से ज्यादा का वॉट्सऐप चैटिंग टाइम मिलेगा। फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G एलटीई, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई 5 और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। 178 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 164x75.42x7.35 एमएम है। कंपनी का दावा है कि फोन 7.35 एमएम मोटाई और 178 ग्राम वजन के साथ सेगमेंट का सबसे स्लिम और लाइटवेट फोन है।

ऊंचाई से गिरने पर भी रहेगा सेफ

मजबूती की बात करें तो, यह फोन 1.7 मीटर तक के ड्रॉप टेस्ट में भी पास हो गया है, इसलिए यह गलती से गिरने, पलटने और फ्री फॉल से बच पाएगा। इसके अलावा, इसे SGS MIL-STD-810 मिलिट्री-ग्रेड टफनेस सर्टिफिकेशन मिला है, और इसलिए इसे गर्मी, धूल, झटके और दूसरी चीजों से कोई परेशानी नहीं होगी। इसका एंटी-ड्रॉप और स्क्रैच प्रोटेक्शन यह सुनिश्चित करेगा कि ग्लास अचानक गिरने पर भी स्क्रैच-फ्री रहे। फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP65 + IP66 रेटिंग के साथ आता है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।