Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़POCO M8 5G Launch Offer Announced Starting at 15999 rupees for First 12 Hours on Flipkart
लॉन्च ऑफर्स का खुलासा! 12 घंटे के लिए सस्ता मिलेगा Poco M8 5G, इतनी होगी कीमत

लॉन्च ऑफर्स का खुलासा! 12 घंटे के लिए सस्ता मिलेगा Poco M8 5G, इतनी होगी कीमत

संक्षेप:

Poco ने अपने नए 5G स्मार्टफोन Poco M8 5G को भारत में लॉन्च ऑफर के साथ पेश किया है, जिसकी शुरुआती कीमत पहले 12 घंटे के लिए 15,999 रुपये रखी गई है। इसकी सेल 13 जनवरी, 2026 से शुरू हो रही है। 

Jan 12, 2026 05:16 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Poco ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Poco M8 5G बीते दिनों भारत में लॉन्च किया था और अब इसके लॉन्च ऑफर्स का खुलासा कर दिया गया है। कंपनी की कोशिश है कि ग्राहकों को पहली ही सेल में लिमिटेड पीरियड डील के साथ अट्रैक्ट किया जाए। बता दें, इस फोन की पहली सेल 13 जनवरी, 2026 को होने वाली है और इसे Flipkart से खरीदा जा सकेगा।

कंपनी ने बताया है कि लॉन्च ऑफर के तहत Poco M8 5G को सेल शुरू होने के बाद शुरुआती 12 घंटे ग्राहक डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीद पाएंगे। इस डिवाइस के बेस मॉडल की कीमत लॉन्च ऑफर के साथ 15,999 रुपये रह जाएगी और 1000 रुपये का लॉन्च बेनिफिट मिलेगा। ऐसा ही डिस्काउंट बाकी रैम और स्टोरेज वेरियंट्स पर भी मिलने वाला है।

ये भी पढ़ें:iPhone 11 Pro समेत ये डिवाइस हुए ‘Vintage’, आपका भी लिस्ट में तो नहीं?

इतनी कीमत पर खरीद सकेंगे फोन

कीमत और वेरिएंट की बात करें तो Poco M8 5G तीन स्टोरेज ऑप्शंस में आया है। 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च ऑफर में 15,999 रुपये में मिलेगा, जबकि इसकी कीमत 18,999 रुपये है। 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रह जाएगी, जिसका लॉन्च प्राइस 19,999 रुपये है। वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 18,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि इसका लॉन्च प्राइस 21,999 रुपये है।

साथ ही ग्राहकों को ICICI, HDFC और SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें:कभी हर फोन और कंप्यूटर में थे, अब हमेशा के लिए बंद हो गए ये टेक सेवाएं और ऐप्स

ऐसे हैं Poco M8 5G के स्पेसिफिकेशंस

पोको स्मार्टफोन में 6.77 इंच का कर्व्ड Flow AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन को SGS MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड मजबूती सर्टिफिकेशन मिला है। इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 (4nm) प्रोसेसर दिया गया है और इसमें Android 12 पर बेस्ड HyperOS 2 मिलता है। Poco M8 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा सेटअप और 20MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में EV-ग्रेड 5,520mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।