Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़poco m8 5g come as segment most durable 3d curved display phone details teased
आते ही छा जाएगा POCO M8 5G, इसमें सेगमेंट का सबसे मजबूत कर्व्ड डिस्प्ले, स्लिम और लाइटवेट भी

आते ही छा जाएगा POCO M8 5G, इसमें सेगमेंट का सबसे मजबूत कर्व्ड डिस्प्ले, स्लिम और लाइटवेट भी

संक्षेप:

POCO M8 5G के लॉन्च होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। भारत में इसे 8 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। फोन की माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव हो चुकी है, जहां कंपनी लॉन्च से पहले इसके खास फीचर्स का खुलासा कर रही है।

Jan 01, 2026 04:22 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

POCO M8 5G के लॉन्च होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। भारत में इसे 8 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। फोन की माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव हो चुकी है, जहां कंपनी लॉन्च से पहले इसके खास फीचर्स का खुलासा कर रही है। अब कंपनी ने Flipkart के जरिए फोन की ड्यूरेबिलिटी और डिस्प्ले फीचर्स के बारे में भी बताया गया है। चलिए जानते हैं पोको का अपकमिंग फोन कैसा होगा…

POCO M8 5G

ऊंचाई से गिरने पर भी नहीं टूटेगा फोन, गीले हाथों से भी चलेगा

फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट के जरिए, कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि, POCO M8 5G 'हर दिन आपकी सुरक्षा करने वाली ड्यूरेबिलिटी' देगा। यह IP66 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आएगा और इसमें वेट टच 2.0 टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलेगा, जिससे यूजर फोन के डिस्प्ले को गीले, चिकने और पसीने वाले हाथों से भी चला सकेंगे। यह फोन 1.7 मीटर तक के ड्रॉप टेस्ट में भी पास हो गया है, इसलिए यह गलती से गिरने, पलटने और फ्री फॉल से बच पाएगा। इसके अलावा, इसे SGS MIL-STD-810 मिलिट्री-ग्रेड टफनेस सर्टिफिकेशन मिला है, और इसलिए इसे गर्मी, धूल, झटके और दूसरी चीजों से कोई परेशानी नहीं होगी। इसका एंटी-ड्रॉप और स्क्रैच प्रोटेक्शन यह सुनिश्चित करेगा कि ग्लास अचानक गिरने पर भी स्क्रैच-फ्री रहे।

ये भी पढ़ें:2026 में होगा Apple का जलवा: लॉन्च करेगा इतना सारे डिवाइस, लिस्ट में iPhone fold
ये भी पढ़ें:2026 में दुनियाभर में तहलका मचाएंगे Elon Musk, न्यूरालिंक को लेकर की बड़ी घोषणा

सेगमेंट का सबसे टिकाऊ 3D कर्व्ड डिस्प्ले फोन

माइक्रोसाइट के जरिए, कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि फोन में 6.77 इंच का 3D कर्व्ड डिस्प्ले होगा, जिसमें 2392x1080 पिक्सेल रेजोल्यूशन, 68.7 बिलियन कलर्स, 100% DCI-P3 वाइड कलर गैमट, 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, कंपनी ने यह भी दावा किया है कि यह सेगमेंट का 'सबसे टिकाऊ 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन' होगा।

सेगमेंट का सबसे पतला और हल्का फोन

माइक्रोसाइट पर कंपनी ने इस फोन को ब्लैक कलर वेरिएंट के अलावा, ब्लूइश ग्रीन कलर शेड भी टीज किया है। कंपनी का दावा है कि POCO M8 5G फोन 7.35 एमएम मोटाई और 178 ग्राम वजन के साथ सेगमेंट का सबसे पतला और लाइटवेट फोन होगा। इसके कैमरा मॉड्यूल से पता चला था कि इसमें 50 मेगापिक्सेल का AI कैमरा सिस्टम होगा। जैसा कि हमने बताया, यह 8 जनवरी 2026 को भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। कहा जा रहा है कि, यह Redmi Note 15 5G का रीब्रांडेड वर्जन होगा, और इसमें 8GB रैम और 512GB तक स्टोरेज की उम्मीद की जा सकती है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।