
खुश कर देगी कीमत, ₹11000 से कम में मिलेगा 4GB रैम वाला POCO M7 Plus 5G, इसमें 7000mAh बैटरी
संक्षेप: POCO ने भारत में POCO M7 Plus 5G का 4GB लिमिटेड एडिशन वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने हिंट दिया है कि फोन की कीमत 10,XXX रुपये होगी, यानी फोन की कीमत 11,000 रुपये से ज्यादा नहीं होगी। इसकी सटीक कीमत 15 सितंबर को दोपहर 12 बजे घोषित की जाएगी।
POCO ने भारत में POCO M7 Plus 5G का 4GB लिमिटेड एडिशन वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने फोन के 6GB और 8GB वेरिएंट लॉन्च किए थे। नए मॉडल के स्पेसिफिकेशन ओरिजिनल मॉडल जैसे ही हैं, यानी रैम के अलावा फोन में कोई अंतर नहीं है। फोन में 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बड़ी बैटरी है और इसमें अन्य गैजेट्स को चार्ज करने के लिए रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि अपने प्राइस सेगमेंट में यह सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। फोन में स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 प्रोसेसर है। कंपनी ने नए 4GB वेरिएंट की कीमत का हिंट दे दिया है, जिसे देखकर आप भी खुश हो जाएंगे। चलिए बताते हैं....

11 हजार से कम होगी कीमत
4GB लिमिटेड एडिशन POCO के "POCO Festive MADness" कैंपेन के तहत बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह सेल फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के हिस्से के रूप में 23 सितंबर से शुरू होगी, जबकि फ्लिपकार्ट प्लस और ब्लैक मेंबर्स को 22 सितंबर से अर्ली एक्सेस मिलेगा। कंपनी ने हिंट दिया है कि फोन की कीमत 10,XXX रुपये होगी, यानी फोन की कीमत 11,000 रुपये से ज्यादा नहीं होगी। इसकी सटीक कीमत 15 सितंबर को दोपहर 12 बजे घोषित की जाएगी।


भारत में लॉन्च के समय, इसके 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये थी। इसे एक्वा ब्लू, कार्बन ब्लैक और क्रोम सिल्वर जैसे कलर्स में लॉन्च किया जाएगा। वर्तमान में फ्लिपकार्ट पर फोन का 6GB+128GB वेरिएंट 13,499 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट 14,499 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है।
Poco M7 Plus 5G की खासियत
पोको M7 प्लस 5G में 6.9 इंच की फुल-एचडी प्लस (1080x2340 पिक्सेल) स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज, टच सैंपलिंग रेट 288 हर्ट्ज और ब्राइटनेस लेवल 850 निट्स है। दावा है कि यह सेगमेंट में सबसे बड़ा डिस्प्ले है। डिस्प्ले में लो ब्लू लाइट, फ्लिकर-फ्री और सर्कैडियन स्टैंडर्ड्स के लिए ट्रिपल TÜV रीनलैंड सर्टिफिकेशन है। फोन में स्नैपड्रैगन 6s जेनरेशन 3 चिपसेट है, जिसे 8GB तक LPDDR4x रैम और स्टैंडर्ड 128GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड हाइपरओएस 2.0 के साथ आता है। फोन दो साल तक ओएस अपग्रेड और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है।
कैमरा और बैटरी भी पावरफुल
फोटोग्राफी के लिए, फोन में 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी रियर कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, इसमें 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा भी है। फोन में 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। कंपनी का कहना है कि 7000mAh बैटरी कैटेगरी में यह सबसे पतला फोन है। इसमें 144 घंटे तक लगातार ऑफलाइन गाने सुने जा सकते हैं।
फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेफ्टी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है। 217 ग्राम वजनी इस फोन की मोटाई 8.40 एमएम है।
कंपनी का ट्वीट

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




