
4200 रुपये सस्ता हुआ 108MP कैमरा वाला फोन, कीमत अब 10 हजार से कम, मिलेगी 16GB तक की रैम
10 हजार रुपये से कम में आप 16जीबी तक की रैम और 108 मेगापिक्सल के मेन कैमरा वाले फोन को खरीद सकते हैं। यह बंपर डील अमेजन की ब्लैक फ्राइडे सेल में दी जा रही है। फोन पर कैशबैक, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
10 हजार रुपये से कम की की रेंज में धांसू कैमरा वाला फोन तलाश रहे हैं, तो 108 मेगापिक्सल के मेन कैमरा वाला Poco M6 Plus 5G आपके लिए तगड़ा ऑप्शन है। खास बात है कि यह फोन अमेजन की ब्लैक फ्राइडे सेल में लॉन्च प्राइस से 4200 रुपये सस्ते में मिल रहा है। लॉन्च के समय फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की की कीमत 14499 रुपये थी। ब्लैक फ्राइडे सेल में फोन का यह वेरिएंट अब मात्र 10,299 रुपये में मिल रहा है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
बैंक ऑफर में यह फोन करीब 515 रुपये तक और सस्ता हो सकता है। आप इस फोन को 512 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन पर एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
पोको M6 प्लस के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में फुल एचडी+ रेजॉलूशन के साथ 6.79 इंच का डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 550 निट्स तक का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें कंरनी गोरिल्ला ग्लास 3 ऑफर कर रही है। फोन 8जीबी तक की रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। फोन 8जीबी वर्चुअल रैम से लैस है। इससे फोन की टोटल रैम 16जीबी तक की हो जाती है।
प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 AE देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दे रही है। इसके अलावा फोन में आपको एक 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा।
सेल्फी के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है। फोन की बैटरी 5030mAh की है। यह बैटरी 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन IP53 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Hyper OS पर काम करता है।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Misty Lavender




