Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Poco F8 Series to launch next week company confirms launch date of the new models
अगले हफ्ते आएगी Poco F8 Series, कंपनी ने कर दिया लॉन्च डेट का खुलासा

अगले हफ्ते आएगी Poco F8 Series, कंपनी ने कर दिया लॉन्च डेट का खुलासा

संक्षेप:

स्मार्टफोन मेकर Poco ने कन्फर्म कर दिया है कि उसका नया Poco F8 लाइनअप जल्द लॉन्च होने वाला है। इस लाइनअप के डिवाइसेज को 26 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। 

Nov 17, 2025 11:19 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

चाइनीज टेक कंपनी Poco की ओर से इसकी Poco F8 Series की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया गया है। इस लाइनअप को ग्लोबल मार्केट में अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इस सीरीज में मौजूद स्मार्टफोन्स का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन लीक्स की मानें तो तीन डिवाइसेज- Poco F8, Poco F8 Pro और Poco F8 Ultra इसका हिस्सा हो सकते हैं। इनमें दमदार बैटरी से लेकर बेहतरीन कैमरा सेटअप तक सब मिलेगा।

पोको ने कन्फर्म किया है कि इसका नया लाइनअप Poco F8 Series ग्लोबल मार्केट में 26 नवंबर, 2025 को लॉन्च किया जाएगा। इस डिवाइस का ग्लोबल लॉन्च इंडोनेशिया के बाली में आयोजित किया जाएगा और इसे कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:₹6000 में Poco का स्टाइलिश स्मार्टफोन, 120Hz डिस्प्ले और बड़ी 5200mAh बैटरी भी

ऐसे हो सकते हैं Poco F8 के स्पेसिफिकेशंस

चुनिंदा मीडिया रिपोर्ट्स और लीक्स की मानें तो Poco F8 में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है और वहीं Poco F8 Ultra में 6.9 इंच का OLED पैनल मिल सकता है। इन दोनों डिस्प्ले में 1.5K रेजॉल्यूशन के अलावा 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जाएगा। नए डिवाइसेज Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है।

धांसू परफॉर्मेंस के लिए Poco F8 और Poco F8 Ultra में क्रम से Snapdragon 8 Elite के अलावा Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकते हैं। दोनों डिवाइसेज में 20MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी लेंस के अलावा 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।

ये भी पढ़ें:₹20 हजार से कम में टॉप 5G स्मार्टफोन, लिस्ट में OnePlus और Samsung सब शामिल

सामने आया है कि Poco F8 Series के सभी नए मॉडल्स में पावरफुल बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा नीचे की ओर स्पीकर्स और USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। इनमें WiFi, GPS, Bluetooth जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिलते हैं। नए डिवाइसेज मिडरेंज से लेकर मिड-प्रीमियम सेगमेंट तक का हिस्सा बन सकते हैं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।