
50MP AI कैमरा के साथ कल धमाका मचाने आ रहा Poco का सबसे सस्ता मिलिट्री ग्रेड फोन; गिरने का डर खत्म
POCO M8 5G भारत में कल लॉन्च होने वाला है इसमें मिलेगा 50MP AI-कैमरा, 6.77 इंच 3D कर्व्ड AMOLED 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 5520mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट। बजट 5G सेगमेंट में यह फोन धमाका कर सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और टैबलेट देखें
POCO ने एक बार फिर बजट-फोकस्ड 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में जबरदस्त धमाका करने की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी कल अपने नए फोन POCO M8 5G को भारत में लॉन्च करने वाली है, जो बजट में 5G कनेक्टिविटी, AI-कैमरा फीचर्स और पावर-फुल परफॉर्मेंस को एक साथ आने वाला है। POCO ने अपने माइक्रोसाइट और टीजर्स के जरिए फोन के कई प्रमुख डिजाइन और स्पेसिफिकेशन को पहले से ही दिखाना शुरू कर दिया है। POCO M8 5G एक ऐसा स्मार्टफोन है जो बजट-फोकस्ड यूज़र्स के लिए 5G फीचर्स, शानदार डिस्प्ले, AI-कैमरा और भरोसेमंद बैटरी के साथ संतुलित पैकेज दे सकता है। आइये लॉन्च से पहले फोन के संभावित फीचर्स और कीमत के बारे में आपको बताते हैं:
सम्बंधित सुझाव
और टैबलेट देखें
POCO M8 5G की लीक कीमत और उपलब्धता
यह फोन एक्सक्लूसिवली Flipkart पर बेचा जाएगा। अनुमान है कि POCO M8 5G की कीमत 10,000 से 15,000 रुपए के बीच हो सकती है, जो कि अपने फीचर्स के हिसाब से काफी आकर्षक है।
POCO M8 5G का डिजाइन और डिस्प्ले
POCO M8 5G का डिज़ाइन स्लिम और लाइटवेट होने का वादा करता है, जो बजट सेगमेंट में प्रीमियम फील और दिखावट देता है। फोन की मोटाई 7.35mm होने की उम्मीद है। सबसे बड़ी हाइलाइट इसमें 6.77-इंच की 3D-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस तक पहुंच 3200 nits तक होने का दावा भी किया जा रहा है, जिससे आउटडोर विज़िबिलिटी भी शानदार होगी। डिज़ाइन में डुअल-टोन या वेगन लेदर-फिनिश के साथ एक आकर्षक बैक पैनल भी देखने को मिल सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और टैबलेट देखें

POCO M8 5G: कैमरा और फ़ोटोग्राफी
POCO M8 5G फोन में 50MP मुख्य AI-पावर्ड कैमरा मिलता है, जो रोज़ाना की फोटोग्राफी को स्मार्ट तरीके से संभालेगा। AI-एनेबल फोटो एडिटिंग टूल्स जैसे AI Magic Eraser Pro, AI Sky Replacement और AI Reflection Remover फ़ोटो को ऑटोमैटिकली बेहतर बनाने के लिए तैयार हैं।
साथ ही, यह सेटअप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, डिटेल्ड पोर्ट्रेट्स और लो-लाइट शूटिंग में बेहतर देने का वादा करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP फ्रंट कैमरा भी शामिल होने की उम्मीद है, जिससे वीडियो कॉलिंग और सेल्फी को भी अच्छी क्वालिटी मिल सकेगी।
POCO M8 5G: परफॉर्मेंस और बैटरी
POCO M8 5G में परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा रहा है। फोन में 5520mAh की बैटरी है, जो भारी यूज़ के दौरान भी पूरा दिन बैकअप दे सकती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज होती है।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Iron Grey





