8GB तक की रैम और 6300mAh की बैटरी वाला नया 5G फोन, कीमत मात्र 10999 रुपये

Mar 10, 2026 02:56 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

पोको C85x 5G लॉन्च हो गया है। फोन की कीमत 10999 रुपये से शुरू होती है। कंपनी के इस लेटेस्ट फोन की सेल 14 मार्च से शुरू होगी। यह फोन 6300mAh की बैटरी से लैस है। इसमें 32 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।

8GB तक की रैम और 6300mAh की बैटरी वाला नया 5G फोन, कीमत मात्र 10999 रुपये

पोको ने बजट सेगमेंट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन का नाम Poco C85x 5G है। फोन दो वेरिएंट 4जीबी + 64जीबी और 4जीबी + 128जीबी में आता है। इसके 64जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं, फोन के 128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए आपको 11,999 रुपये खर्च करने होंगे। फोन में कंपनी 4जीबी वर्चुअल रैम भी दे रही है। इससे इसकी टोटल रैम बढ़ कर 8जीबी तक की हो जाती है। इसकी सेल 14 मार्च से शुरू होगी। यह सेल के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। फोन 6300mAh की बैटरी और 32 मेगापिक्सल के मेन कैमरा से लैस है। आइए डीटेल में जानते हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

पोको C85x 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 1600 x 720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.9 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में ऑफर किए जा रहे इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 810 निट्स का है। इस डिस्प्ले को TÜV Rheinland Low Blue Light and Flicker Free सर्टिफिकेशन मिला है। फोन 4जीबी LPDDR4x रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसमें 4जीबी वर्चुअल रैम भी दी गई है, जिससे फोन की टोटल रैम बढ़कर 8जीबी तक की हो जाती है। फोन की मेमरी को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से आप 1टीबी तक बढ़ा सकते हैं।

Poco C85x 5g

फोन में प्रोसेसर के तौर पर कंपनी Arm Mali-G57 MC2 GPU के साथ Unisoc T8300 चिपसेट दे रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरे दिए गए हैं। इनमें 32 मेगापिक्सल के मेन सेंसर के साथ एक सेकेंडरी कैमरा शामिल है। पोको का यह लेटेस्ट फोन 6300mAh की बैटरी से लैस है। यह बैटरी 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें आपको 7.5 वॉट की रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी मिलेगी। ओएस की बात करें, तो पोको का यह फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS पर काम करता है।

बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन IP52 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए आपको इसमें 5G SA/NSA (n1/n3/n5/n8/n28/n40/n78 बैंड्स), ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.4, GPS + GLONASS, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। पोको का यह फोन तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन में आता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।