
6000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा वाला बजट 5G स्मार्टफोन, परफॉर्मेंस में भी करेगा इंप्रेस
पोको का यह फोन 6000mAh की बैटरी, 33 वॉट फास्ट चार्जिंग, 50MP के मेन कैमरा और ऐंड्रॉयड 15 जैसे फीचर्स से लैस है। कंपनी ने हमें इस फोन को रिव्यू करने का मौका दिया। रिव्यू पढ़ने के बाद आप तय कर सकेंगे कि फोन आपके बेस्ट है या नहीं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
पोको ने पिछले महीने इंडियन मार्केट में अपने बजट 5G स्मार्टफोन - Pocco C85 5G को लॉन्च किया था। पोको का यह फोन 6000mAh की बैटरी, 33 वॉट फास्ट चार्जिंग, 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा और ऐंड्रॉयड 15 जैसे फीचर्स से लैस है। कंपनी ने हमें इस फोन को रिव्यू करने का मौका दिया। लाइव हिन्दुस्तान की गैजेट्स टीम के पास यह फोन करीब एक महीने से है। हमनें इसे अच्छे से यूज किया और रियल वर्ल्ड में इसकी परफॉर्मेंस को चेक किया। अब हम आपके लिए इसका एक रिव्यू लाए हैं। इसे पढ़ने के बाद आप यह आसानी से तय कर सकेंगे कि यह फोन आपके लिए है या नहीं। तो चलिए शुरू करते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
डिजाइन और डिस्प्ले
Poco C85 5G काफी अट्रैक्टिव डिजाइन के साथ आता है। पहली नजर में ही इस फोन के डिजाइन ने हमें इंप्रेस कर दिया। डिवाइस का बैक पैनल प्लास्टिक का है, लेकिन इसका मैट फिनिश इसे खास बनाता है और एक प्रीमियम लुक देता है। मैट फिनिश के कारण फोन का बैक फिंगरप्रिंट प्रूफ हो जाता है। इसके अलावा ग्लास फिनिश वाला बड़ा स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है। फोन की थिकनेस 8.05mm है। कुछ यूजर्स को यह थोड़ा अनकंफर्टेबल लग सकता है, लेकिन हमें इससे कोई परेशानी नहीं हुई। हालांकि, यह अगर थोड़ा स्लिम होता, तो इसे होल्ड करने का फील और बेहतर होता। फोन IP64 डस्ट और वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है। फोन के बॉटम में आपक स्पीकर ग्रिल के साथ टाइप-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रोफोन मौजूद है। राइट एज में आपको सिम ट्रे और लेफ्ट में वॉल्यूम रॉकर के साथ पावर बटन दिया गया है।

फोन में 6.9 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले 720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ आता है। इस कारण इसकी पिक्चर क्वालिटी को बहुत बेस्ट तो नहीं कहा सकता, लेकिन डेली यूज और एक नॉर्मल यूजर के लिए यह डिस्प्ले अच्छा है। नॉर्मल स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया ब्राउजिंग में भी डिस्प्ले का परफॉर्मेंस हमें पसंद आया। डिस्प्ले का कलर आउटपुट वाइब्रेंट है। फोन के मोटे बेजल कुछ यूजर्स को खटक सकते हैं।। ब्राइटनेस की बात करें तो, स्मार्टफोन 810nits तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है। डिस्प्ले इनडोर के साथ ही आउटडोर में अच्छी विजिबिलिटी देता है। कुल मिलाकर कहा जाए, तो इस प्राइस पॉइंट के हिसाब से यह डिस्प्ले बुरा नहीं है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

बजट सेगमेंट में शानदार कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश ड्यूल कैमरा सेटअप है दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सला का बोकेह लेंस शामिल है। कैमरे की परफॉर्मेंस की बात करें तो, यह स्मार्टफोन दिन की रोशनी में अच्छे फोटो कैप्चर करता है। फोटो का कलर बैलेंस भी बढ़िया रहता है। यह बजट सेगमेंट के परफेक्ट कैमरा डिवाइसेज में से एक है। इसका बोकेह सेंसर भी इंप्रेसिव है। इसका सब्जेक्ट पर फोकस शानदार रहता है और बैकग्राउंड ब्लर भी ठीक-ठाक है। कैमरा के लो-लाइट परफॉर्मेंस को और बेहतर किया जा सकता था। फोन का सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सर का है और इसका परफॉर्मेंस भी ओवरऑल ठीक-ठाक है।

दमदार परफॉर्मेंस वाला फोन
फोन में आपको MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर देखने को मिलेगा। यह फोन 8GB तक की रैम और 128GB तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। हमारे पास कंपनी ने इसका 6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट भेजा था। इन कॉन्फिगरेशन के साथ फोन बजट सेगमेंट का एक तगड़ा डिवाइस बन जाता है। सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग, ब्राउजिंग और हल्की-फुल्की गेमिंग जैसे रोजमर्रा के सामान्य कामों के लिए यह फोन तेज है और बिना किसी लैग के चलता है।मल्टी-टास्किंग में भी हमें कोई दिक्कत नहीं हुई। हेवी ग्राफिक्स वाले गेम इस फोन पर कभी-कभार परेशान करेंगे। यह फोन ऐंड्रॉयड ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Hyper OS 2 पर काम करता है। फोन कई सारे प्री-इंस्टॉल्ड ऐप के साथ आता है, जिससे इसका ऐप मेन्यू थोड़ा भरा-भारा लगता है।

बैटरी बैकअप भी तगड़ा
पोको C85 5G में 6000mAh की दमदार बैटरी है। फुल चार्ज होने पर फोन नॉर्मल यूज में आराम से एक दिन चल जाता है। कंपनी का दावा है कि 1000 चार्ज साइकिल के बाद भी इसकी बैटरी 80% तक बनी रहेगी। यह स्मार्टफोन 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन की बैटरी को जीरो से फुल चार्ज होने में 1 घंटे से थोड़ा अधिक समय लगता है।

खरीदें या नहीं?
इसमें कोई दो राय नहीं कि बजट सेगमेंट में पोको C85 एक दमदार 5G स्मार्टफोन है। इसमें लंबे समय तक चलने वाली बैटरी, शानदार डिस्प्ले और कैमरा दिया गया है। फोन का प्रीमियम मैट डिज़ाइन भी काफी इंप्रेसिव है। कुछ मिलाकर कहा जाए तो 10 से 12 हजार रुपये के बीच की कीमत में यह फोन एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Purple









