Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़poco c85 5g featuring 6000mah battery up to 16gb ram and 50mp camera launched
16GB तक की रैम और 6000mAh की बैटरी वाला नया 5G फोन, कीमत 12 हजार रुपये से कम

16GB तक की रैम और 6000mAh की बैटरी वाला नया 5G फोन, कीमत 12 हजार रुपये से कम

संक्षेप:

पोको C85 5G भारत में लॉन्च हो गया है। फोन 6000mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा से लैस है। फोन वर्चुअल रैम के साथ आता है, जिससे इसकी टोटल रैम 16जीबी तक की हो जाती है। फोन का लुक भी काफी प्रीमियम है।

Dec 09, 2025 12:21 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पोको ने अपनी C सीरीज के नए फोन- Poco 85 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। पोको का यह फोन 6000mAh की बैटरी और 6.9 इंच के डिस्प्ले से लैस है। फोन का प्रीमियम ड्यूल टोन फिनिशन इसके लुक को बेहद शानदार बना देता है। फोन में का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है और इसमें स्मार्ट एआई भी है। फोन तीन वेरिएंट- 4जीबी + 128जीबी, 6जीबी + 128जीबी और 8जीबी + 128जीबी में आता है। फोन में कंपनी वर्चुअल रैम भी दे रही है, जिससे इसकी टोटल रैम बढ़ कर 16जीबी तक की हो जाती है।

इसके 4जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये और 6जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 12999 रुपये है। वहीं, इसके 8जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 14499 रुपये है। फोन की सेल 16 दिसंबर से शुरू होगी। इसे आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस फोन में 6.9 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस फोन को 8जीबी तक की LPDDR4X रैम और 128जीबी के UFS 2.2 स्टोरेज में लॉन्च किया है। फोन में 8जीबी तक की वर्चुअल रैम भी दी गई है। इससे इस फोन की टोटल रैम बढ़ कर 16जीबी तक की हो जाती है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।

सेल्फी के लिए इसमें कंपनी 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन की बैटरी 6000mAh की है। यह बैटरी 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ओएस की बात करें, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर काम करता है।

ये भी पढ़ें:7000mAh की बैटरी वाला नया फोन की धमाकेदार एंट्री, सेल्फी कैमरा 32MP का

इसमें आपको IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग भी देखने को मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.4, 3.5mm हेडफोन जैक, जीपीएस और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। पोको C85 5G तीन कलर ऑप्शन- मिस्टिक पर्पल, स्प्रिंग ग्रीन और पाव ब्लैक में लॉन्च हुआ है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।