Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़poco c85 5g confirmed to come with dimensity 6300 chip and upto 16gb ram
16GB तक रैम के साथ आएगा POCO C85 5G, प्रोसेसर भी मिलेगा तगड़ा, खुद कंपनी ने बताई डिटेल

16GB तक रैम के साथ आएगा POCO C85 5G, प्रोसेसर भी मिलेगा तगड़ा, खुद कंपनी ने बताई डिटेल

संक्षेप:

POCO C85 5G अब बस कुछ दिनों में लॉन्च होने वाली है। पोको ने कंफर्म कर दिया है फोन भारत में 9 दिसंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने माइक्रोसाइट को प्रोसेसर डिटेल के साथ अपडेट कर दिया है, साथ में रैम का भी खुलासा कर दिया है। 

Dec 06, 2025 04:41 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

POCO C85 5G अब बस कुछ दिनों में लॉन्च होने वाली है। पोको ने कंफर्म कर दिया है फोन भारत में 9 दिसंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फोन की डेडिकेटेड माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव है, जहां कंपनी धीरे-धीरे इसके फीचर्स का खुलासा कर रही है। हाल ही में कंपनी ने फोन की डिस्प्ले डिटेल्स का खुलासा किया था। अब कंपनी ने माइक्रोसाइट को प्रोसेसर डिटेल के साथ अपडेट कर दिया है, साथ में रैम का भी खुलासा कर दिया है। चलिए डिटेल में जानते हैं अपकमिंग पोको फोन में क्या-क्या खास मिलेगा...

POCO C85 5G की रैम और प्रोसेसर डिटेल

फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट पर कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि अपकमिंग POCO C85 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस होगा। दावा है कि इसमें 20 फीसदी तेज डाउनलोडिंग स्पीड और 10 फीसदी तेज गेमिंग स्पीड मिलेगी। इसमें 16GB तक रैम का सपोर्ट मिलेगा, जिसमें 8GB तक वर्चुअल रैम भी शामिल है।

ये भी पढ़ें:₹20 हजार से कम में 55 inch TV, पूरे 74 फीसदी सस्ता मिल रहा 1 लाख वाला मॉडल

POCO C85 5G के कंफर्म स्पेसिफिकेशन्स

माइक्रोसाइट के जरिए, कंपनी पहले ही कंफर्म चुकी है कि अपकमिंग POCO C85 5G में सेगमेंट का सबसे बड़ा 6.9-इंच का डिस्प्ले होगा, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 810 निट्स ब्राइटनेस और एचडी प्लस रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने यह भी बताया कि फोन का डिस्प्ले कई TUV सर्टिफिकेशन के साथ आएगा, जिसमें लो ब्लू लाइट, फ्लिकर-फ्री और सर्कैडियन शामिल हैं। इसमें बेहतर आउटडोर लिस्निंग के लिए फोन में 200 परसेंट सुपर वॉल्यूम मोड भी है।

हाल ही में पोको ने कंफर्म किया है कि POCO C85 5G डुअल टोन फिनिश में आएगा और भारत में मिस्टिक पर्पल, स्प्रिंग ग्रीन और पावर ब्लैक कलर में मिलेगा। फ्रंट में, इसमें वॉटर ड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले होने की बात कही गई है, जिसमें सेल्फी कैमरा होगा। कैमरे के बारे में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया है कि तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इसमें 50 मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरा होगा।

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग

7.99 एमएम अल्ट्रा-स्लिम प्रोफाइल वाले POCO C85 5G में 6000mAh की बैटरी होगी, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 29 घंटे से ज्यादा का सोशल मीडिया ब्राउजिंग, 16 घंटे से ज्यादा का इंस्टाग्राम रील्स स्क्रॉलिंग, 106 घंटे से ज्यादा का म्यूजिक प्लेबैक और 23 घंटे से ज्यादा का वॉट्सऐप मैसेजिंग टाइम ऑफर करती है। फोन में 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा, जिससे फोन लगभग 28 मिनट में 1 परसेंट से 50 परसेंट तक चार्ज हो जाएगा। फोन में 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे अन्य डिवाइस चार्ज किए जा सकेंगे।

पोको का ट्वीट

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।