Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़poco c85 5g confirmed to come with 120hz 6.9 inch display 6000mah battery and more
गर्दा उड़ाने आ रहा POCO C85, इसमें सबसे बड़ा डिस्प्ले, 106 घंटे चलने वाली बैटरी, कलर्स भी धांसू

गर्दा उड़ाने आ रहा POCO C85, इसमें सबसे बड़ा डिस्प्ले, 106 घंटे चलने वाली बैटरी, कलर्स भी धांसू

संक्षेप:

POCO C85 5G भारत में 9 दिसंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले, कंपनी ने फोन के डिस्प्ले साइज, रिजॉल्यूशन और रिफ्रेश रेट का खुलासा कर दिया है। फोन में सेगमेंट का सबसे बड़ा 6.9-इंच का डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा, ब्राइटनेस 810 निट्स तक होगी।

Dec 05, 2025 09:18 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

POCO C85 5G भारत में 9 दिसंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले, कंपनी ने फोन के डिस्प्ले साइज, रिजॉल्यूशन और रिफ्रेश रेट का खुलासा कर दिया है। आने वाले फोन के एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट Flipkart पर पहले से ही लाइव है, जहां कंपनी धीरे-धीरे इसके फीचर्स का खुलासा कर रही है। हाल ही में पोको ने कंफर्म किया कि फोन भारतीय बाजार में तीन कलर्स में आएगा। इसकी मोटाई 7.99 एमएम होगी और इसमें 50 मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरा और 6000mAh की बैटरी होगी, जो 106 घंटे से ज्यादा का म्यूजिक प्लेबैक टाइम प्रदान करेगी।

POCO C85 5G के स्पेसिफिकेशन्स

एक्स पर एक पोस्ट में, शाओमी के सब-ब्रांड ने बताया है कि अपकमिंग POCO C85 5G में सेगमेंट का सबसे बड़ा 6.9-इंच का डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा, ब्राइटनेस 810 निट्स तक होगी और यह एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला होगा। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट पर POCO C85 5G माइक्रोसाइट को अब अन्य डिटेल्स के साथ भी अपडेट कर दिया गया है, जिससे कंफर्म हो गया है कि फोन की स्क्रीन कई TUV सर्टिफिकेशन के साथ आएगी, जिसमें लो ब्लू लाइट, फ्लिकर-फ्री और सर्कैडियन शामिल हैं। इसमें बेहतर आउटडोर लिस्निंग के लिए फोन में 200 परसेंट सुपर वॉल्यूम मोड भी है।

poco c85 5g

तीन कलर में आएगा फोन

हाल ही में पोको ने कंफर्म किया है कि POCO C85 5G भारत में मिस्टिक पर्पल, स्प्रिंग ग्रीन और पावर ब्लैक कलर में मिलेगा। फ्रंट में, इसमें वॉटर ड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले होने की बात कही गई है, जिसमें सेल्फी कैमरा होगा। कैमरे के बारे में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया है कि तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इसमें 50 मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरा होगा।

फोन में मिलेगी 6000mAh की बैटरी

POCO C85 5G में 6000mAh की बैटरी होगी, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 29 घंटे से ज्यादा का सोशल मीडिया ब्राउजिंग, 16 घंटे से ज्यादा का इंस्टाग्राम रील्स स्क्रॉलिंग, 106 घंटे से ज्यादा का म्यूजिक प्लेबैक और 23 घंटे से ज्यादा का वॉट्सऐप मैसेजिंग टाइम ऑफर करती है।

फोन में 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा, जिससे फोन लगभग 28 मिनट में 1 परसेंट से 50 परसेंट तक चार्ज हो जाएगा। फोटोग्राफी के लिए, इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी AI कैमरा होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, POCO C85 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ चिपसेट होगा, जिसमें दो आर्म कॉर्टेक्स A76 कोर और छह आर्म कॉर्टेक्स A55 कोर हो सकते हैं, जो 2.20 गीगाहर्ट्ज की पीक क्लॉक स्पीड देंगे। स्मार्टफोन के Android 16 पर चलने की उम्मीद है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।