
देखते ही हो जाओगे फैन, तीन खूबसूरत कलर्स में आ रहा POCO C85 5G, रॉकेट की स्पीड से होगा चार्ज
POCO C85 5G भारतीय बाजार में डेब्यू करने के लिए तैयार है। फोन की माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो चुकी है। अब, कंपनी ने POCO C85 5G के कलर ऑप्शन, इसकी मोटाई, फ्रंट डिजाइन और बैटरी बैकअप के बारे में खुलासा कर दिया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
POCO C85 5G भारतीय बाजार में डेब्यू करने के लिए तैयार है। फोन की माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो चुकी है, जहां कंपनी धीरे-धीरे इसके फीचर्स का खुलासा कर रही है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि फोन भारत में 9 दिसंबर को लॉन्च होगा। कंपनी ने हाल ही में फोन की बैटरी कैपेसिटी और चार्जिंग स्पीड के बारे में बताया था। फिलहाल फोन के चिपसेट, कीमत और कैमरों के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। अब, कंपनी ने POCO C85 5G के कलर ऑप्शन, इसकी मोटाई, फ्रंट डिजाइन और बैटरी बैकअप के बारे में खुलासा कर दिया है। आप भी जानिए, अपकमिंग फोन में क्या खास मिलेगा...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
तीन कलर्स में आएगा POCO C85 5G, यह होगा खास
आने वाले POCO C85 5G के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट को अपडेट किया गया है, जिससे पता चलता है कि फोन भारत में तीन कलर वेरिएंट्स - मिस्टिक पर्पल, स्प्रिंग ग्रीन और पावर ब्लैक में मिलेगा। तीनों ऑप्शन में डुअल-टोन बैक पैनल होगा, जिस पर पोको ब्रांडिंग वर्टिकली होगी। हालांकि, पावर ब्लैक शेड को ग्रेडिएंट पोको लोगो के साथ आने के लिए टीज किया गया है। फ्रंट में, इसमें सेल्फी कैमरा के लिए वॉटर ड्रॉप-स्टाइल नॉच होगा।

फोन में तेजतर्रार चार्जिंग स्पीड
इसके अलावा, कंपनी ने बताया है कि पोको C-सीरीज का फोन 7.99 एमएम मोटा होगा। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी का दावा है कि पोको C85 5G फोन 29 घंटे से ज्यादा सोशल मीडिया ब्राउजिंग, 16 घंटे से ज्यादा इंस्टाग्राम रील्स स्क्रॉलिंग, 106 घंटे से ज्यादा म्यूजिक प्लेबैक और 23 घंटे से ज्यादा वॉट्सऐप मैसेजिंग टाइम देगा। पोको का यह भी कहना है कि फोन को लगभग 28 मिनट में 1 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यह स्मार्ट चार्जिंग 2.0 को भी सपोर्ट करेगा, जिसमें तीन अलग-अलग चार्जिंग मोड होंगे।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

फोन में 6,000mAh की बैटरी
जैसा कि पहले बताया गया है, POCO C85 5G भारत में 9 दिसंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। लॉन्च होने के बाद, यह देश में Flipkart के जरिए सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह कंफर्म हो गया है कि इसमें 6,000mAh की बैटरी होगी, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जो LED फ्लैश के साथ एक चौकोर डेको के अंदर होगा। फोन में 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी रियर AI कैमरा होने की बात कही गई है।
POCO C85 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
खबर है कि POCO C85 5G में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट होगा, जिसमें दो आर्म कॉर्टेक्स A76 कोर और छह आर्म कॉर्टेक्स A55 कोर होंगे। इसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.20 गीगाहर्ट्ज होने की उम्मीद है। फोन Android 16 और 720x1,600 पिक्सल रिजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आ सकता है। रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में से एक में 4GB रैम भी होने की बात कही जा रही है।

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






4GB RAM









