10 हजार से कम में 8GB रैम, 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, लाइटवेट और डिस्प्ले भी बड़ा
पोको ने POCO C81 Pro को कुछ चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसमें में 6000mAh की बैटरी है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की शुरुआती कीमत 10 हजार रुपये से भी कम है। देखें अलग-अलग मॉडल की कीमत और खासियत

POCO C81 Pro Launched: हाल ही में पोको ने POCO C81 और POCO C81x स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। अब पोको ने POCO C81 Pro को कुछ चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया है। पोको सी-सीरीज के इस नए फोन में वॉटर-ड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले है और यह यूनिसॉक T7250 चिपसेट पर चलता है। POCO C81 Pro में 4GB रैम है और इसे तीन स्टोरेज ऑप्शन - 64GB, 128GB और 256GB में लॉन्च किया गया है। इसमें 13-मेगापिक्सेल का रियर कैमरा है और फोन में 6.9-इंच का बड़ा एलसीडी पैनल भी है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक है और डिस्प्ले को ट्रिपल TÜV रीनलैंड सर्टिफिकेशन भी मिला है। POCO C81 Pro में 6000mAh की बैटरी है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कितनी है कीमत और इसमें क्या-क्या खास मिलता है, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
इतनी है POCO C81 Pro की की कीमत और खासियत
कीमत की बात करें तो, POCO C81 Pro के बेस मॉडल की कीमत $99 (लगभग 9,300 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज है। इसके 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $109 (लगभग 10,000 रुपये) और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत $129 (लगभग 12,000 रुपये) है। नए फोन को ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन कलर्स में लॉन्च किया गया है यह पिलहाल यह फोन दुनिया के कुछ चुनिंदा बाजारों में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
POCO C81 Pro की खासियत
फोन डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है और हाइपरओएस 3 पर चलता है और इसमें 6.9-इंच का एचडी प्लस (720x1,600 पिक्सेल) एलसीडी पैनल है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक और कंट्रास्ट रेशियो 1500:1 है। इस डिस्प्ले की खासियत यह है कि यह 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले आखों के लिए भी सुरक्षित है। डिस्प्ले टीयूवी रीनलैंड लो ब्लू लाइट, टीयूवी रीनलैंड सर्कैडियन फ्रेंडली और टीयूवी रीनलैंड फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन के साथ आता है। स्क्रीन में सेल्फी कैमरे के लिए वॉटर-ड्रॉप स्टाइल का नॉच कटआउट दिया गया है।
पोको C81 प्रो में 12nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर यूनिसॉक T7250 प्रोसेसर लगा है। इस फोन में माली-G57 जीपीयू, 4GB LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। इसकी ऑनबोर्ड मेमोरी को वर्चुअली 8GB तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए, पोको C81 प्रो में f/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा है, जिसके साथ एक सेकेंडरी लेंस भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो के लिए, इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पोको का यह नया फोन वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0 को सपोर्ट करता है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह गीली, साबुन लगी या तेल लगी उंगलियों से भी टच कंट्रोल को काम करने लायक बनाता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, बाइदौ, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है। इस फोन में ऑथेंटिकेशन के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है, और यह फेशियल रिकग्निशन को भी सपोर्ट करता है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, वर्चुअल एम्बिएंट लाइट सेंसर और वर्चुअल प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे सेंसर भी मौजूद हैं।
पोको C81 प्रो में 6,000mAh की बैटरी है और यह 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। दावा किया गया है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर 79 घंटे से ज्यादा का म्यूजिक प्लेबैक टाइम देती है। 208 ग्राम वजनी इस फोन का साइज 171.56x79.47x8.15 एमएम है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





8GB/12GB RAM






