
₹6000 में Poco का स्टाइलिश स्मार्टफोन, 120Hz डिस्प्ले और बड़ी 5200mAh बैटरी भी
संक्षेप: पोको का 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 5200mAh बैटरी वाला फोन Poco C71 ग्राहकों को बड़ी छूट पर खरीदने का मौका दिया जा रहा है। इसे 6000 रुपये के करीब कीमत पर ऑर्डर किया जा सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
एंट्री-लेवल सेगमेंट में नया फोन खरीदना चाहते हैं तो चुनिंदा ब्रैंड्स की ओर से धाकड़ डिवाइसेज ऑफर किए जा रहे हैं। चाइनीज टेक ब्रैंड Poco का धांसू C-सीरीज स्मार्टफोन ग्राहक 6000 रुपये के करीब कीमत पर ऑर्डर कर सकते हैं। खास छूट का फायदा Poco C71 पर मिल रहा है और यह फोन प्रीमियम स्प्लिट ग्रिड डिजाइन ऑफर करता है। आइए आपको इसके फीचर्स औक कीमत के बारे में बताते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Poco C71 में इसके सेगमेंट का सबसे बड़ा 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। इसके बैक पैनल पर फ्लैशी कैमरा डेकोरेशन वाला मॉड्यूल मिलता है। इस फोन की शुरुआती कीमत पर 6000 रुपये के करीब रह गई है और यह बेहतरीन वैल्यू ऑफर कर रहा है। Poco C71 में लंबे बैकअप के लिए 5200mAh क्षमता वाली बैटरी दी गई है और इसमें 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
इन ऑफर्स के साथ सस्ते में फोन
पोको के एंट्री लेवल फोन को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर करीब 30 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 6,199 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स के चलते यह डिवाइस 6000 रुपये के करीब के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
पुराना फोन एक्सचेंज करने की स्थिति में 5,850 रुपये तक का अधिकतम एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकती है। इसकी वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है। इसे कूल ब्लू, डिजर्ट गोल्ड और पावर ब्लैक कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है।
ऐसे हैं Poco C71 के स्पेसिफिकेशंस
डिवाइस में 6.8 इंच का बड़ा IPS LCD डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है और इसके बैक पैनल पर 32MP प्राइमरी कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है और यह Android 15 (Go Edition) के साथ आता है। Poco C71 में 5200mAh क्षमता वाली बैटरी दी गई है और 15W वायर्ड चार्जिंग मिलती है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Black





