क्या हमेशा के लिए बंद हो रहा यह Google Pixel डिवाइस? कंपनी ने हटाई लिस्टिंग, टेंशन में ग्राहक
लगता है कि Google अपने Pixel Tablet को हमेशा के लिए बंद कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, पिक्सेल टैबलेट को गूगल स्टोर से हटा दिया गया है और गूगल ने अपने मेन नेविगेशन मेन्यू से 'Tablet' कैटेगरी को भी हटा दिया है। अब टैबलेट के प्रोडक्ट पेज का सीधा लिंक गूगल स्टोर के होमपेज पर ले जाता है।

लगता है कि Google के Pixel Tablet का छोटा सफर अब खत्म होने वाला है। तीन साल पुराना यह डिवाइस गूगल की ऑनलाइन मौजूदगी से गायब होने लगा है और कुछ अहम संकेत इसके बंद होने की ओर इशारा कर रहे हैं। इन बदलावों से यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या गूगल किसी और पिक्सेल-ब्रांडेड डिवाइस के साथ टैबलेट मार्केट में वापसी करने की योजना बना रहा है।
सम्बंधित सुझाव
और टैबलेट देखें
गूगल स्टोर से गायब पिक्सेल टैबलेट
गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, पिक्सेल टैबलेट को गूगल स्टोर से हटा दिया गया है और गूगल ने अपने मेन नेविगेशन मेन्यू से 'Tablet' कैटेगरी को भी हटा दिया है। अब टैबलेट के प्रोडक्ट पेज का सीधा लिंक गूगल स्टोर के होमपेज पर ले जाता है, जिससे इस डिवाइस के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी मिलना मुश्किल हो गया है।
गूगल द्वारा इसकी लिस्ट को पूरी तरह से हटाने से पहले ही टैबलेट को Out Of Stock घोषित कर दिया गया था। इसके डेडिकेटेड एक्सेसरीज अभी भी दिखाई दे रही हैं, जिनमें पिक्सेल टैबलेट केस और चार्जिंग स्पीकर डॉक शामिल हैं, हालांकि अधिकांश उपलब्ध नहीं हैं। ऐसा लगता है कि थर्ड-पार्टी उपलब्धता भी समाप्त हो गई है, अमेजन ने कोई स्टॉक नहीं दिखाया है और बेस्ट बाय ने डिवाइस को नई स्थिति में उपलब्ध नहीं बताया है।
Google ने 2023 में Pixel Tablet को एक हाइब्रिड डिवाइस के तौर पर पेश किया था, जो एक आम Android टैबलेट और स्मार्ट होम डिस्प्ले, दोनों की तरह काम कर सकता था (जब इसे इसके चार्जिंग स्पीकर डॉक पर रखा जाता था)। इसे यूएस में $499 (लगभग 47,700 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया था और इसका डॉक अलग से बेचा जाता था; यह गूगल के मौजूदा हार्डवेयर लाइनअप में एकमात्र टैबलेट बन गया।
खबरों के मुताबिक, पिक्सल टैबलेट 2 के सक्सेसर (अगले मॉडल) पर विचार किया जा रहा था, जिसमें 120 हर्ट्ज डिस्प्ले और 4K एक्सटर्नल डिस्प्ले सपोर्ट जैसे अपग्रेड्स की योजना थी। हालांकि, मुनाफे से जुड़ी चिंताओं के कारण गूगल ने कथित तौर पर उन योजनाओं को रद्द कर दिया। कहा जा रहा है कि तीसरी पीढ़ी के संभावित मॉडल की योजना को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।
सम्बंधित सुझाव
दिलचस्प बात यह है कि Google ने Pixel Tablet के लिए जून 2028 तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा किया था। हालांकि कंपनी ने साफ तौर पर यह नहीं बताया है कि सपोर्ट का यह वादा बदलेगा या नहीं, लेकिन इसे अपने स्टोर से हटाने की वजह से फिलहाल इसके दूसरे जेनरेशन वाले मॉडल के आने की संभावना कम ही लग रही है। जो लोग पहले से ही इसे इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके लिए बड़ा सवाल यह है कि बिक्री बंद होने के बाद गूगल इसके सॉफ्टवेयर सपोर्ट को कैसे संभालेगा।



Porcelain









