काम की बात: Ad पर क्लिक किया और फोन हुआ Freeze? सावधान! ठग इसी बहाने पैसे उड़ाने की कर रहे तैयारी, फोन स्क्रीन अटके तो न करें गलती

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

किसी ऐड या लिंक पर क्लिक करने के बाद फोन फ्रीज हो जाए तो सावधान रहें। जानें कैसे ठग APK, OTP, UPI PIN और रिमोट एक्सेस के जरिए पैसे चुराने की कोशिश कर सकते हैं।

Scam
एक Ad पर क्लिक और फिर फोन हैंग, आपके साथ हो रहा ये नया Scam

फोन में अचानक स्क्रीन फ्रीज हो जाए या कोई अजीब Error Message दिखाई दे तो ज्यादातर लोग इसे फोन की खराबी समझते हैं। लेकिन अगर ऐसा किसी अनजान Advertisement या लिंक पर क्लिक करने के तुरंत बाद हुआ है तो मामला सिर्फ फोन की दिक्कत नहीं भी हो सकता है। साइबर ठग इसका फायदा उठाकर लोगों को डराते हैं और फिर कस्टमर केयर के नाम पर उनसे ऐसी जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं, जिससे बैंक अकाउंट या UPI से जुड़े पैसे खतरे में पड़ सकते हैं। इसके बाद यूजर को “फोन ठीक करने”, “UPI चालू करने”, “Cashback लेने” या “Verification” के नाम पर कोई APK डाउनलोड करने के लिए कहा जा सकता है। यानी सिर्फ एक फ्रीज स्क्रीन को देखकर घबराना नहीं है, बल्कि सही समय पर सही कदम उठाना सबसे जरूरी है।

फोन फ्रीज होने से कैसे शुरू होता है Scam

इस स्कैम की शुरुआत अक्सर काफी सामान्य तरीके से होती है। यूजर इंटरनेट पर कोई वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज या ऐड देख रहा होता है। इसी दौरान उसे कोई संदिग्ध लिंक, ऑफर, कैशबैक या दूसरी आकर्षक चीज दिखाई देती है। जैसे ही यूजर उस पर क्लिक करता है, फोन पर एरर मैसेज दिख सकता है या स्क्रीन कुछ समय के लिए फ्रीज जैसी नजर आ सकती है। यहीं से ठगों का असली खेल शुरू हो सकता है। इसी डर का फायदा उठाकर कोई व्यक्ति कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बनकर फोन कर सकता है और समस्या ठीक करने का दावा कर सकता है।

Customer Care बनकर करते हैं अगला वार

ठग फोन पर यह कह सकता है कि आपके मोबाइल, Bank Account या UPI Service में कोई समस्या आ गई है। इसे ठीक करने के लिए वह आपको कोई ऐप डाउनलोड करने या कुछ स्टेप फॉलो करने के लिए कह सकता है। कई बार यह APK Verification App, Cashback App, Reward App या Support App के नाम से भेजी जाती है।

एक APK बन सकता है खतरा

ऐसे ऐप Install करने के बाद ठग आपसे कई तरह की Permissions मांग सकते हैं। इनमें SMS, Notifications और Accessibility जैसी Permissions शामिल हो सकती हैं। अगर यूजर बिना समझे इन्हें Allow कर देता है तो स्कैमर फोन की गतिविधियों पर नजर रखने की कोशिश कर सकते हैं। SMS Permission के जरिए OTP तक पहुंचने की कोशिश की जा सकती है, जबकि Notification Access का इस्तेमाल आने वाले Messages को देखने के लिए किया जा सकता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Ad पर क्लिक किया और फोन हुआ Freeze? सावधान! ठग इसी बहाने कर देंगे आपको कंगाल