
Android यूजर्स के लिए खुशखबरी: अब आपके फोन पर भी चलेगा AI ब्राउजर ‘Comet’, पाएं अर्ली एक्सेस
Perplexity कंपनी ने अपने खास AI ब्राउजर ‘Comet’ को अब Android प्लेटफॉर्म पर लाने की घोषणा की है। पहले यह केवल Windows और Mac पर इनवाइट-बेस्ड एक्सेस के चलते उपलब्ध था, लेकिन अब चुनिंदा यूजर्स को Android वर्जन का शुरुआती एक्सेस दिया जा रहा है।
आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस कंपनी Perplexity कंपनी ने अपने खास AI ब्राउजर Comet को अब Android प्लेटफॉर्म पर लाने की घोषणा की है। पहले यह ब्राउजर केवल Windows और Mac यूजर्स के लिए इनवाइट-बेस्ड एक्सेस पर उपलब्ध था, लेकिन अब कंपनी इसे मोबाइल पर भी लाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Perplexity ने चुनिंदा Android यूजर्स को Comet ब्राउजर के शुरुआती टेस्टिंग वर्जन के लिए इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। अगर आप भी इस ब्राउजर का एक्सपीरियंस सबसे पहले लेना चाहते हैं तो आप Google Play Store या Comet की ऑफीशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं। हालांकि, कंपनी अपने Pro और Max सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स को प्राथमिकता दे रही है।
Perplexity के CEO अरविंद श्रीनिवास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बताया कि Comet Android के शुरुआती इनवाइट भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह इस बात पर डिपेंड करेगा कि यूजर Perplexity के Android ऐप को कितनी बार यूज करता है और उसका अकाउंट Pro या Max सब्सक्रिप्शन वाला है या नहीं। यानी जो यूजर पहले से Perplexity के साथ ज्यादा एक्टिव हैं, उन्हें इस ब्राउजर का अनुभव सबसे पहले मिलेगा। यह कंपनी के लिए एक बड़ा कदम है क्योंकि Perplexity अब अपने AI सर्च इंजन को मोबाइल प्लेटफॉर्म पर भी विस्तार देना चाहती है।
इसलिए सबसे हटकर है Comet ब्राउजर
Comet ब्राउजर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह ट्रेडिशनल ब्राउजर जैसे Google Chrome या Mozilla Firefox से बिल्कुल अलग तरह का एक्सपीरियंस देता है। इसमें टैब्स की जगह एक जेनरेटिव AI इंटरफेस मिलता है, जहां यूजर सीधे उसी वेबपेज से सवाल पूछ सकता है जिसे वह देख रहा है। उदाहरण के लिए, अगर आप किसी जॉब वेबसाइट पर हैं तो Comet आपको उसी पेज से बेहतर चांस या संबंधित जानकारी ढूंढने में मदद करेगा।
कंपनी का कहना है कि उसने Comet Assistant को पूरी तरह से नया रूप दिया है। अब यह एक साथ कई टैब्स पर काम कर सकता है और यूजर्स को जॉब सर्च, ट्रैवल डील्स और अन्य मुश्किल टास्क्स में मदद करता है। कंपनी के मुताबिक, नया वर्जन अपने पुराने मॉडल की तुलना में 23 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन करता है।
अन्य कंपनियां भी कर रही हैं ऐसे प्रयास
वहीं दूसरी ओर, OpenAI ने भी हाल ही में अपना ChatGPT Atlas ब्राउजर पेश किया है, जो सीधे ChatGPT से जुड़ा हुआ है और यूजर्स को वेबपेज पर रहते हुए सवाल पूछने की सुविधा देता है। अब Comet और Atlas जैसे AI ब्राउजर्स मिलकर इंटरनेट ब्राउजिंग को और अधिक इंटेलिजेंट, सिंपल और इंटरएक्टिव बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


