गोल डिस्प्ले वाली धांसू वॉच, 30 मीटर गहरे पानी में भी चलेगी, इसमें 15000 वॉचफेस

Jan 03, 2026 07:03 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Pebble Round 2 smartwatch: पेबल ने ऑफिशियली राउंड 2 स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। वॉच में 1.3-इंच का कलर ई-पेपर डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 260×260 पिक्सेल और पिक्सेल डेंसिटी 283 डीपीआई है। देखें कीमत और खासियत

गोल डिस्प्ले वाली धांसू वॉच, 30 मीटर गहरे पानी में भी चलेगी, इसमें 15000 वॉचफेस

पेबल ने ऑफिशियली राउंड 2 स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। वॉच में 1.3-इंच का कलर ई-पेपर डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 260×260 पिक्सेल और पिक्सेल डेंसिटी 283 डीपीआई है। पेबल ने ओरिजिनल मॉडल में दिखने वाले मोटे बेजल को हटा दिया है, जिससे डिस्प्ले किनारों तक फैला हुआ दिखता है। स्टेनलेस स्टील बॉडी की मोटाई 8.1 एमएम है, जो ओरिजिनल मॉडल के 7.5 एमएम से थोड़ी ज्यादा है, लेकिन फिर भी आज की ज्यादातर स्मार्टवॉच से पतली है। कंपनी ने इसे फिलहाल वैश्विक बाजार में लॉन्च किया है। चलिए जानते हैं इसकी कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ...

सम्बंधित सुझाव

Pebble Round 2 की खासियत

यह स्मार्टवॉच पेबल ओएस पर चलती है, जो ओपन सोर्स है। यह Android और iOS दोनों डिवाइस को सपोर्ट करती है और पेबल मोबाइल ऐप के जरिए कनेक्ट होती है। पेबल का दावा है कि लो-पावर ई इंक स्क्रीन और नई ब्लूटूथ चिप की वजह से इसकी बैटरी दो हफ्ते तक चलती है। इस डिवाइस में चार फिजिकल बटन, एक टचस्क्रीन इंटरफेस और कम रोशनी में देखने के लिए बैकलाइट है।

पेबल ने राउंड 2 में बेसिक हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स दिए हैं, जिसमें स्टेप काउंटिंग और स्लीप मॉनिटरिंग शामिल है। इसमें कोई हार्ट रेट सेंसर या एडवांस्ड हेल्थ मॉनिटरिंग नहीं है। इस वॉच में एक एक्सेलेरोमीटर, मैग्नेटोमीटर और हैप्टिक फीडबैक के लिए एक लीनियर रेजोनेंस एक्चुएटर है। दो बिल्ट-इन माइक्रोफोन वॉयस रिप्लाई और AI असिस्टेंट के साथ इंटरैक्शन को सपोर्ट करते हैं। हालांकि, वॉच में स्पीकर नहीं है, इसलिए फोन कॉल सीधे वॉच से हैंडल नहीं किए जा सकते।

पेबल राउंड 2 में 30-मीटर वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग है। यह वॉच पेबल ऐपस्टोर के जरिए ऐप और वॉचफेस डाउनलोड को सपोर्ट करती है, जो 15,000 से ज्यादा ऑप्शन देता है। यह वॉच मैट ब्लैक, ब्रश्ड सिल्वर और पॉलिश्ड रोज गोल्ड कलर में आती है।

इतनी है कीमत

पेबल ने राउंड 2 की कीमत $199 (करीब 18,000 रुपये) रखी है। प्री-ऑर्डर अब rePebble.com पर लाइव हैं, और शिपिंग मई में शुरू होगी।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़pebble round 2 smartwatch launched with e-paper display
;;;