Parents की टेंशन खत्म: अब बिना बैंक अकाउंट के भी बच्चे चला सकेंगे Paytm UPI, ऐसे काम करेगा नया फीचर

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Paytm ने Teenagers के लिए नया Pocket Money फीचर लॉन्च किया है। अब बिना बैंक अकाउंट के भी बच्चे UPI पेमेंट कर सकेंगे। डिटेल में जानते हैं कैसे काम करता है यह फीचर और Parents को क्या फायदे मिलेंगे।

Parents की टेंशन खत्म: अब बिना बैंक अकाउंट के भी बच्चे चला सकेंगे Paytm UPI, ऐसे काम करेगा नया फीचर

Paytm ने एक नया Pocket Money फीचर लॉन्च किया है, जिसकी मदद से अब बच्चे और Teenagers बिना बैंक अकाउंट के भी UPI पेमेंट कर सकेंगे। इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि पेरेंट्स अपने बच्चों के खर्च पर नजर रख पाएंगे और जरूरत के हिसाब से लिमिट भी सेट कर सकेंगे। कई बार हर पेमेंट के लिए पेरेंट्स का फोन लेना पड़ता है या OTP मांगना पड़ता है। Paytm का नया फीचर इसी परेशानी को खत्म करने के लिए लाया गया है।

कंपनी का कहना है कि इस फीचर से बच्चों को डिजिटल पेमेंट की आदत लगेगी, वहीं पेरेंट्स को खर्च पर पूरा कंट्रोल मिलेगा। खास बात यह है कि इसमें सिक्योरिटी के लिए कई लिमिट और सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। आइए आपको डिटेल में समझाते हैं कि Paytm Pocket Money फीचर कैसे काम करेगा और इसमें क्या-क्या खास मिलने वाला है।

Paytm Pocket Money फीचर

Paytm का नया Pocket Money फीचर Teenagers को बिना खुद का बैंक अकाउंट खोले UPI पेमेंट करने की सुविधा देता है। यह फीचर NPCI के UPI Circle सिस्टम पर आधारित है, जहां पेरेंट्स या परिवार का कोई भरोसेमंद सदस्य बच्चे को पेमेंट एक्सेस दे सकता है। इसका मतलब यह है कि पैसे पेरेंट्स के बैंक अकाउंट से ही कटेंगे, लेकिन बच्चा अपने मोबाइल से खुद पेमेंट कर पाएगा। इससे बार-बार OTP मांगने या Parents का फोन इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इन कामों के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे बच्चे Paytm Pocket Money फीचर

Paytm का कहना है कि यह फीचर खास तौर पर रोजमर्रा के छोटे खर्चों को आसान बनाने के लिए लाया गया है। Teenagers इसका इस्तेमाल स्कूल और कॉलेज कैंटीन में पेमेंट करने, मेट्रो और कैब बुक करने, मोबाइल रिचार्ज कराने, ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने और छोटी-मोटी शॉपिंग के लिए कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक आज के समय में Teenagers भी डिजिटल पेमेंट करना चाहते हैं, लेकिन बैंक अकाउंट या कार्ड न होने की वजह से उन्हें परेशानी होती है।

Parents को मिलेगा पूरा कंट्रोल

इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पूरा कंट्रोल पेरेंट्स के हाथ में रहेगा। अगर जरूरत पड़े तो पेरेंट्स तुरंत एक्सेस बंद भी कर सकते हैं। इससे बच्चों को डिजिटल फ्रीडम भी मिलेगी और सुरक्षा भी बनी रहेगी। Paytm Pocket Money फीचर में कुछ लिमिट भी तय की गई हैं ताकि इसका गलत इस्तेमाल न हो सके। कंपनी के मुताबिक एक बार में अधिकतम 5,000 रुपए तक की पेमेंट की जा सकती है। वहीं पूरे महीने में 15,000 रुपए तक खर्च करने की अनुमति होगी। इसके अलावा फीचर एक्टिव होने के शुरुआती 30 मिनट तक सिर्फ 500 रुपए की लिमिट रहेगी। वहीं पहले 24 घंटे में कुल 5,000 रुपए तक ही खर्च किया जा सकेगा।

ऐसे करें Pocket Money फीचर एक्टिव

Paytm Pocket Money फीचर को एक्टिव करना काफी आसान है:

Step 1: सबसे पहले Paytm ऐप को अपडेट करना होगा। इसके बाद Mobile/Contact सेक्शन में जाकर Pocket Money ऑप्शन चुनना होगा।

Step 2: फिर बच्चे का नंबर या UPI ID जोड़नी होगी जिसके लिए फीचर एक्टिव करना है। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा करके Spending Limit सेट करनी होगी।

Step 3: लास्ट में Paytm UPI PIN डालने के बाद Teenager को एक इनविटेशन मिलेगा, जिसे स्वीकार करते ही फीचर एक्टिव हो जाएगा।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।