ChatGPT को टक्कर! पाकिस्तान ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे बड़ा उर्दू AI मॉडल Qalb

Jan 19, 2026 06:12 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान ने Qalb AI लॉन्च किया है, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा उर्दू भाषा मॉडल बताया जा रहा है। यह AI खास उर्दू भाषी यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है और ChatGPT जैसे टूल्स का विकल्प बन सकता है।

ChatGPT को टक्कर! पाकिस्तान ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे बड़ा उर्दू AI मॉडल Qalb

पड़ोसी देश पाकिस्तान ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में एक बड़ा कदम उठाते हुए Qalb AI नाम का अपना ChatGPT-जैसा मॉडल लॉन्च किया है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा उर्दू भाषा पर आधारित AI मॉडल बताया जा रहा है। Qalb AI का मकसद उर्दू बोलने-लिखने वाले करोड़ों लोगों के लिए ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जो उनकी भाषा, कल्चर और संदर्भ को बेहतर तरीके से समझ सके।

Qalb AI को खासतौर पर उर्दू भाषा पर फोकस करते हुए डिजाइन किया गया है। जहां ChatGPT जैसे ग्लोबल AI मॉडल कई भाषाओं में काम करते हैं, वहीं Qalb पूरी तरह उर्दू कंटेंट, व्याकरण और भाषाई बारीकियों पर ट्रेन किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मॉडल को करीब 1.9 अरब से ज्यादा उर्दू टोकन्स पर ट्रेन किया गया है, जो इसे अब तक का सबसे रिच उर्दू LLM बनाता है।

पाकिस्तानी स्टूडेंट ने किया डिवेलप

AI मॉडल को एक पाकिस्तानी स्टूडेंट और रिसर्चर तैमूर हसन ने डिवेलप किया है, जो फिलहाल अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं। तैमूर का कहना है कि Qalb AI का मकसद केवल चैटबॉट बनाना नहीं, बल्कि उर्दू भाषा को डिजिटल युग में मजबूती देना है। यह मॉडल उर्दू में सवाल-जवाब, राइटिंग, समरी, एजुकेशन और रिसर्च से जुड़े कई काम कर सकता है।

तकनीकी रूप से Qalb AI को कई इंटरनेशनल AI बेंचमार्क्स पर टेस्ट किया गया है, जहां उर्दू-स्पेसिफिक टास्क में इसकी परफॉर्मेंस काफी बेहतर बताई जा रही है। एजुकेशन, मीडिया, स्टार्टअप्स और कस्टमर सपोर्ट जैसे सेक्टर्स में इसके इस्तेमाल की संभावनाएं जताई जा रही हैं। खास बात यह है कि यह उन यूजर्स के लिए उपयोगी साबित हो सकता है, जिन्हें अंग्रेजी पर बेस्ड AI टूल्स इस्तेमाल करने में दिक्कत होती है।

हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि Qalb AI को सीधे तौर पर ChatGPT का विकल्प कहना सही नहीं होगा। ChatGPT एक मल्टी-लैंग्वेज और ग्लोबल AI प्लेटफॉर्म है, जबकि Qalb AI एक भाषा और एक कम्युनिटी पर केंद्रित मॉडल है। इसके बावजूद, उर्दू भाषी दुनिया के लिए Qalb AI को एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।