Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़OxygenOS 16 Launch Date Confirmed OnePlus AI Features Expected to Debut With OnePlus 15 check new features
16 अक्टूबर को होगा धमाका! OxygenOS 16 देगा OnePlus फोन्स को AI की ताकत

16 अक्टूबर को होगा धमाका! OxygenOS 16 देगा OnePlus फोन्स को AI की ताकत

संक्षेप:

OnePlus 16 अक्टूबर 2025 को लॉन्च करेगा OxygenOS 16, जिसमें Google Gemini AI, Mind Space और कई नए स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे। जानिए इस अपडेट में क्या खास रहेगा।

Mon, 6 Oct 2025 02:05 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

OnePlus ने आखिरकार अपने अगले बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट OxygenOS 16 की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम को 16 अक्टूबर 2025 को लॉन्च करेगी। ये अपडेट Android 16 पर आधारित होगा और इसे “Intelligently Yours” टैगलाइन के साथ पेश किया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि इस बार OnePlus अपने यूजर्स को AI (Artificial Intelligence) का तगड़ा अनुभव देने वाला है। कंपनी ने Google Gemini नाम के AI मॉडल को इस सिस्टम में जोड़ा है, जिससे फोन अब खुद से बहुत से काम करने में सक्षम होगा जैसे आपकी प्लानिंग में मदद करना, नोट्स या स्क्रीनशॉट से जानकारी निकालना और आपकी पसंद के अनुसार सुझाव देना।

साथ ही, OxygenOS 16 में “Mind Space” नाम का एक नया फीचर भी आने वाला है, जहां आपकी जरूरी चीज़ें जैसे फोटो, नोट्स और यादें एक जगह सेव होंगी, जिन्हें AI समझकर आपको और बेहतर सुझाव देगा। कुल मिलाकर, OnePlus का यह नया OS यूजर एक्सपीरियंस को एक नए लेवल पर ले जाने वाला है।

ये भी पढ़ें:झटका! अब Aadhaar में नाम, पता, फोटो, मोबाइल नंबर बदलना हुआ महंगा; जानें डिटेल्स

OxygenOS 16 के फीचर्स और बदलाव

1. OxygenOS 16 में सबसे बड़ा बदलाव है इसका AI-सपोर्टेड सिस्टम। इसमें Google Gemini AI जुड़ा होगा जो फोन को और समझदार बनाएगा। मान लीजिए आपने किसी जगह का ट्रिप प्लान किया है, तो “Mind Space” में सेव फोटो और नोट्स देखकर AI आपको खुद से ट्रैवल प्लान बना कर दे सकेगा।

2. इस बार इंटरफेस यानी फोन का लुक और नेविगेशन भी पहले से ज्यादा स्मूद और सिंपल होगा। स्क्रीन स्क्रॉल करना, ऐप्स बदलना या नोटिफिकेशन देखना सब और तेज और आसान हो जाएगा।

3. बैटरी परफॉर्मेंस और स्पीड में भी सुधार होगा। OnePlus ने बताया है कि कई मौजूदा फोन मॉडल्स को यह अपडेट मिलेगा, हालांकि अभी कंपनी ने पूरी लिस्ट जारी नहीं की है।

4. उम्मीद है कि OnePlus 15 सीरीज में यह OS सबसे पहले देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर, OxygenOS 16 OnePlus के यूजर्स के लिए एक स्मार्ट, तेज और ज्यादा पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस लेकर आएगा।

5. AI, Mind Space और Gemini जैसे फीचर्स से यूजर का अनुभव और भी आसान और समझदार होगा। 16 अक्टूबर को इसका लॉन्च तय है, और OnePlus फैन्स बेसब्री से इसका इंतज़ार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:केवल ₹345 से शुरू! 60 दिन वैलिडिटी वाले ये 5 Plans, रोज लें FREE कॉलिंग और डेटा
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।