
iQOO यूजर्स के लिए खुशखबरी! जानें आपको कब मिलेगा OriginOS 6 अपडेट
वीवो से जुड़े ब्रैंड iQOO के डिवाइसेज के लिए OriginOS 6 अपडेट रोलआउट किया जा रहा है। हम डिवाइसेज की लिस्ट शेयर कर रहे हैं, जिनको नया अपडेट मिलने वाला है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
वीवो से जुड़े ब्रैंड iQOO की ओर से बीते दिनों Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पेश किया गया है। अब भारतीय मार्केट में iQOO स्मार्टफोन्स के लिए OriginOS 6 रिलीज किया जाएगा। लंबे इंतजार के बाद कंपनी ने इसकी आधिकारिक रिलीज टाइमलाइन शेयर कर दी है। चुनिंदा स्मार्टफोन्स के लिए यह अपडेट नए फीचर्स लेकर आया है और बाकी फोन्स में भी जल्द ही इनका फायदा मिलने लगेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
कंपनी साल 2023 में लॉन्च हुए iQOO Neo7 और iQOO Neo 7 Pro जैसे फोन्स को भी यह अपडेट दे रही है। ऐसे में साफ है कि OriginOS 6 अपडेट पाने वाले फोन्स में नए के अलावा पुराने मॉडल्स भी शामिल होंगे। नीचे दी गई लिस्ट में से आप देख सकते हैं कि कौन से फोन को कब अपडेट दिया जाएगा।
किस iQOO फोन को कब मिलेगा अपडेट?
कंपनी के टॉप स्मार्टफोन्स iQOO 13 और iQOO 12 तो प्रायॉरिटी लिस्ट में ही हैं। इसके अलावा चुनिंदा डिवाइसेज को जल्द यह अपडेट दिया जाएगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
दिसंबर 2025
iQOO Neo 10
iQOO Neo 10R
iQOO Neo 9 Pro
अगले साल की पहली छमाही
iQOO 11
iQOO Z10 5G
iQOO Z10R 5G
iQOO Z10x 5G
iQOO Z9 5G
iQOO Z9s Pro 5G
iQOO Z9s 5G
iQOO Neo 7
iQOO Neo 7 Pro
भारत में अब तक iQOO यूजर्स को FunTouchOS मिल रहा था, लेकिन अब कंपनी यूजर्स का अनुभव पूरी तरह बदलने जा रही है। अब यूजर्स को नए एनिमेशंस और फीचर्स का फायदा दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Fearless Flame
















