आ गई 10 दिन चलने वाली ओप्पो की धांसू वॉच, पानी में भी काम करेगी, हेल्थ पर रखेगी पैनी नजर
ओप्पो ने अपनी नई स्मार्टवॉच को वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया है। हम बात कर रहे हैं Oppo Watch S की। पिछले हफ्ते, ओप्पो ने ऑफिशियली ग्लोबल मार्केट में ओप्पो वॉच एस के लॉन्च को टीज किया था, और आज, इस स्मार्टवॉच को आखिरकार लॉन्च कर दिया है।
सम्बंधित सुझाव

81% OFF

ZINGTEL Screen Guard Compatible With Oppo Watch S Full Coverage Screen Protector Hydrogel TPU Screenguard not a Tempered Glass (Pack of 2)
ZINGTEL Screen Guard Compatible With Oppo Watch S Full Coverage Screen Protector Hydrogel TPU Screenguard not a Tempered Glass (Pack of 2)

₹149
₹799खरीदिये

57% OFF

ARBAN Screen Protector compatible with Smartwatch Oppo Watch S 1.46 inch (Pack-3 SMARTWATCH SCREEN PROTECTOR)
ARBAN Screen Protector compatible with Smartwatch Oppo Watch S 1.46 inch (Pack-3 SMARTWATCH SCREEN PROTECTOR)

₹259
₹599खरीदिये

65% OFF

boAt Chrome Horizon, Video Watch Faces, 1.51” AMOLED Display, HRV & VO2 Max, Auto-Activity Detection, ASAP Charge, Advanced Bluetooth Calling, IP68, Heart Rate & SpO2 Monitor Smart Watch(Steel Black)
boAt Chrome Horizon
Video Watch Faces
1.51” AMOLED Display

₹3299
₹9499खरीदिये
ओप्पो ने अपनी नई स्मार्टवॉच को वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया है। हम बात कर रहे हैं Oppo Watch S की। पिछले हफ्ते, ओप्पो ने ऑफिशियली ग्लोबल मार्केट में ओप्पो वॉच एस के लॉन्च को टीज किया था, और आज, इस स्मार्टवॉच को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह वॉच फुल चार्ज में 10 दिनों तक चल सकती है। चलिए डिटेल में बताते हैं वॉच में क्या है खास...
सम्बंधित सुझाव

81% OFF

ZINGTEL Screen Guard Compatible With Oppo Watch S Full Coverage Screen Protector Hydrogel TPU Screenguard not a Tempered Glass (Pack of 2)
ZINGTEL Screen Guard Compatible With Oppo Watch S Full Coverage Screen Protector Hydrogel TPU Screenguard not a Tempered Glass (Pack of 2)

₹149
₹799खरीदिये

57% OFF

ARBAN Screen Protector compatible with Smartwatch Oppo Watch S 1.46 inch (Pack-3 SMARTWATCH SCREEN PROTECTOR)
ARBAN Screen Protector compatible with Smartwatch Oppo Watch S 1.46 inch (Pack-3 SMARTWATCH SCREEN PROTECTOR)

₹259
₹599खरीदिये

65% OFF

boAt Chrome Horizon, Video Watch Faces, 1.51” AMOLED Display, HRV & VO2 Max, Auto-Activity Detection, ASAP Charge, Advanced Bluetooth Calling, IP68, Heart Rate & SpO2 Monitor Smart Watch(Steel Black)
boAt Chrome Horizon
Video Watch Faces
1.51” AMOLED Display

₹3299
₹9499खरीदिये
Oppo Watch S के स्पेसिफिकेशन्स
ओप्पो वॉच एस में 1.46 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 464x464 है, पिक्सेल डेंसिटी 317 पीपीआई है और ब्राइटनेस 3000 निट्स है। इसमें क्राउन के साथ एक गोल स्टेनलेस स्टील डायल और राइट साइड एक नेविगेशन बटन है। यह कलरओएस वॉच 7.1 पर चलता है। इसमें BES2800BP चिपसेट और 4GB EMMC स्टोरेज है। वॉच एंड्रॉयड 9.0 और उससे ऊपर/ iOS 14.0 और उससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट करती है। वॉच में शॉर्ट वीडियो प्लेबैक कंट्रोल और कैमरा रिमोट कंट्रोल फीचर्स भी मौजूद हैं।
हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स की भरमार
स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड हैं, जिनमें साइकिलिंग, रनिंग, स्विमिंग, वॉकिंग और रोइंग के लिए एक्टिविटी रिकग्निशन मोड शामिल हैं। ओप्पो वॉच एस में एआई स्पोर्ट्स कोचिंग फीचर भी है। इसमें आठ-चैनल ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, 16-चैनल ऑप्टिकल पल्स ऑक्सीमीटर सेंसर, एक ईसीजी सेंसर और एक रिस्ट टेम्परेचर भी है। ओप्पो वॉच एस स्लीप ट्रैकिंग, स्लीप स्नोरिंग असेसमेंट, स्लीप SpO2 लेवल मेजरमेंट, स्लीप क्वालिटी स्कोर और स्लीप ब्रीदिंग रेट मॉनिटरिंग को भी सपोर्ट करता है। वॉच मे मिलने वाले अन्य हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, फॉल डिटेक्शन, मेंस्ट्रुअल साइकल ट्रैकिंग और डेली एक्टिविटी रिमाइंडर शामिल हैं।
फुल चार्ज में 10 दिनों की बैटरी लाइफ
इसमें 339mAh की बैटरी है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में यह 10 दिनों तक चल सकती है। हालांकि, रेगुलर यूज में यह सात दिनों का बैटरी बैकअप देगी और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर चालू रहने पर चार दिनों का बैकअप देगी। स्मार्टवॉच लगभग 90 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। ओप्पो ने कहा कि 10 मिनट की चार्जिंग वॉच एस को 24 घंटे तक चलाएगी। ओप्पो वॉच एस को धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए 5ATM + IP68 रेटिंग मिली है।
सम्बंधित सुझाव

47% OFF

DAFFIN Screen Guard for Oppo Watch S Smart Watch Smartwatch (Pack of 5) UTSS-00240
DAFFIN Screen Guard for Oppo Watch S Smart Watch Smartwatch (Pack of 5) UTSS-00240

₹159
₹299खरीदिये

47% OFF

DAFFIN Screen Guard for Oppo Watch S Smart Watch Smartwatch (Pack of 3) UTSS-00108
DAFFIN Screen Guard for Oppo Watch S Smart Watch Smartwatch (Pack of 3) UTSS-00108

₹159
₹299खरीदिये

46% OFF

OnePlus Watch 2 with Wear OS 4,Snapdragon W5 Chipset,Upto 100hrs battery life,1.43’’ AMOLED Display,Stainless Steel & Sapphire Crystal build,Dual Frequency GPS,5 ATM, IP68 & BT Calling (Radiant Steel)
OnePlus Watch 2 with Wear OS 4
Snapdragon W5 Chipset
Upto 100hrs battery life

₹14999
₹27999खरीदिये

50% OFF

SHOPTIME Smart Watch for OPP-O F15 / F 15, OPP-O A8 / A 8, OPP-O F15s / F 15 s, OPP-O Find X2 Pro/X 2 Pro, OPP-O Reno 3 / Reno3, OPP-O Reno 3 Pro Headphones (YO28)
SHOPTIME Smart Watch for OPP-O F15 / F 15
OPP-O A8 / A 8
OPP-O F15s / F 15 s

₹999
₹1999खरीदिये

56% OFF

BNF® 1M USB Charger Cradle Dock Portable for Oppo Watch1 Wristband White for 46mm|Cell Phones & Accessories | Cell Phone Accessories |Cables & Adapters|1 Set Watch Charging Cable with Dock
BNF® 1M USB Charger Cradle Dock Portable for Oppo Watch1 Wristband White for 46mm|Cell Phones & Accessories | Cell Phone Accessories |Cables & Adapters|1 Set Watch Charging Cable with Dock

₹687
₹1578खरीदिये
ढेर सारे कनेक्टिविटी ऑप्शन
कनेक्टिविटी के लिए, ओप्पो वॉच एस ब्लूटूथ 5.2, बेईडू, डुअल-बैंड L1 + L5 GPS, गैलीलियो, ग्लोनास, एनएफसी और OZSS को सपोर्ट करता है। ओप्पो वॉच एस एंड्रॉयड 10 और उसके बाद के वर्जन, और iOS 14 और उससे नए वर्जन वाले डिवाइस के साथ काम कर सकती है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, एयर प्रेशर सेंसर और एम्बिएंट लाइट सेंसर जैसे सेंसर शामिल हैं।
बॉक्स के अंदर, आपको वॉच (स्ट्रैप के साथ), इंटीग्रेटेड वॉच चार्जिंग केबल, यूजर गाइड और सेफ्टी और वारंटी बुकलेट मिलेगी। इसे दो कलर ऑप्शन - फैंटम ब्लैक और सिल्वर ग्लीम में लॉन्च किया गया है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और उपलब्धता की डिटेल्स अभी तक अनाउंस नहीं की गई हैं।

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।