Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़oppo watch s launched with amoled display measuring the wearers arm temperature
फुल चार्ज में 10 दिन चलेगी यह वॉच, हाथ से मापेगी टेम्परेचर, इसमें एमोलेड डिस्प्ले भी

फुल चार्ज में 10 दिन चलेगी यह वॉच, हाथ से मापेगी टेम्परेचर, इसमें एमोलेड डिस्प्ले भी

संक्षेप:

Oppo Watch S Launched: ओप्पो वॉच एस को कंपनी ने अपनी नई वॉच के तौर पर लॉन्च कर दिया है। ओप्पो वॉच एस में 1.46 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 464x464 है, पिक्सेल डेंसिटी 317 पीपीआई है और ब्राइटनेस 3000 निट्स है।

Oct 16, 2025 07:16 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

Oppo Watch S Launched: ओप्पो वॉच एस को कंपनी ने अपनी नई वॉच के तौर पर लॉन्च कर दिया है। स्मार्टवॉच के साथ, कंपनी ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन और टैबलेट, ओप्पो फाइंड एक्स9, फाइंड एक्स9 प्रो और पैड 5 भी पेश किए हैं। नई स्मार्टवॉच कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स से लैस है। इसमें 16-चैनल SpO2 सेंसर, एक ईसीजी सेंसर और एक आठ-चैनल हार्ट सेंसर है। यह हाथ का तापमान भी माप सकती है। इसमें एक गोल डायल है जिसमें एक टचस्क्रीन है। डिस्प्ले 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है।

सम्बंधित सुझाव

Oppo Watch S के स्पेसिफिकेशन्स

ओप्पो वॉच एस में 1.46 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 464x464 है, पिक्सेल डेंसिटी 317 पीपीआई है और ब्राइटनेस 3000 निट्स है। इसमें क्राउन के साथ एक गोल स्टेनलेस स्टील डायल और राइट साइड एक नेविगेशन बटन है। यह कलरओएस वॉच 7.1 पर चलता है। इसमें BES2800BP चिपसेट और 4GB EMMC स्टोरेज है।

इसमें आठ-चैनल ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, 16-चैनल ऑप्टिकल पल्स ऑक्सीमीटर सेंसर, एक ईसीजी सेंसर और एक रिस्ट टेम्परेचर भी है। ओप्पो वॉच एस स्लीप ट्रैकिंग, स्लीप स्नोरिंग असेसमेंट, स्लीप SpO2 लेवल मेजरमेंट, स्लीप क्वालिटी स्कोर और स्लीप ब्रीदिंग रेट मॉनिटरिंग को भी सपोर्ट करता है। वॉच मे मिलने वाले अन्य हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, फॉल डिटेक्शन, मेंस्ट्रुअल साइकल ट्रैकिंग और डेली एक्टिविटी रिमाइंडर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:Samsung नहीं बनाएगा स्लिम स्मार्टफोन, इस मॉडल की खराब बिक्री के कारण लिया फैसला

स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड हैं, जिनमें साइकिलिंग, रनिंग, स्विमिंग, वॉकिंग और रोइंग के लिए एक्टिविटी रिकग्निशन मोड शामिल हैं। ओप्पो वॉच एस में एआई स्पोर्ट्स कोचिंग फीचर भी है।

कनेक्टिविटी के लिए, ओप्पो वॉच एस ब्लूटूथ 5.2, बेईडू, डुअल-बैंड L1 + L5 GPS, गैलीलियो, ग्लोनास, एनएफसी और OZSS को सपोर्ट करता है। ओप्पो वॉच एस एंड्रॉयड 10 और उसके बाद के वर्जन, और iOS 14 और उससे नए वर्जन वाले डिवाइस के साथ काम कर सकती है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, एयर प्रेशर सेंसर और एम्बिएंट लाइट सेंसर जैसे सेंसर शामिल हैं।

इसमें 339mAh की बैटरी है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में यह 10 दिनों तक चल सकती है। हालांकि, रेगुलर यूज में यह सात दिनों का बैटरी बैकअप देगी और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर चालू रहने पर चार दिनों का बैकअप देगी। स्मार्टवॉच लगभग 90 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। ओप्पो ने कहा कि 10 मिनट की चार्जिंग वॉच एस को 24 घंटे तक चलाएगी। ओप्पो वॉच एस को धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए 5ATM + IP68 रेटिंग मिली है।

सम्बंधित सुझाव

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।