OPPO के इस फोन की कीमत बढ़ने की खबर, ₹5000 तक हो सकता है महंगा
OPPO Reno 16 5G की भारत में कीमत 5,000 रुपये तक बढ़ने की खबर है, जिसके बाद इसका टॉप वेरिएंट 72,999 रुपये तक पहुंच सकता है। अगर कीमत बढ़ती है तो Reno 16 सीधे Samsung Galaxy S26 जैसे फ्लैगशिप फोन को टक्कर देने वाले प्राइस सेगमेंट में पहुंच जाएगा।

स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे यूजर्स के लिए OPPO Reno 16 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी के इस प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन की भारत में कीमत बढ़ने की खबर है। हालांकि, OPPO ने अभी तक इस संभावित कीमत बढ़ोतरी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट के मुताबिक, Reno 16 सीरीज के कुछ मॉडल्स की कीमत में हजारों रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
रिपोर्ट के अनुसार, OPPO Reno 16 5G के दोनों स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की जा सकती है। फोन का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल भारत में 61,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। नई कीमत लागू होने पर इसका दाम 66,999 रुपये हो सकता है।
वहीं, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 67,999 रुपये से बढ़कर 72,999 रुपये होने की उम्मीद है। यानी दोनों वेरिएंट पर ग्राहकों को 5,000 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ सकते हैं। ऐसे में फोन समय रहते खरीदने में ही समझदारी है।
Reno 16c 5G भी हो सकता है महंगा
कीमत बढ़ोतरी की खबर केवल Reno 16 5G तक सीमित नहीं है। नई रिपोर्ट के मुताबिक Reno 16c 5G के दाम में भी बदलाव किया जा सकता है। इस डिवाइस का 8GB + 128GB वेरिएंट 46,999 रुपये से बढ़कर 49,999 रुपये हो सकता है। इसी तरह 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 53,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 59,999 रुपये तक पहुंचने की बात कही गई है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Galaxy S26 के बेहद करीब पहुंचेगा Reno 16
अगर ये कीमतें लागू होती हैं, तो OPPO Reno 16 5G के 12GB + 256GB मॉडल का दाम 72,999 रुपये हो जाएगा। इससे यह Samsung Galaxy S26 जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन के काफी करीब पहुंच जाएगा।
यही वजह है कि संभावित कीमत बढ़ोतरी Reno 16 की वैल्यू फॉर मनी पोजिशनिंग को प्रभावित कर सकती है। Samsung Galaxy S26 फ्लैगशिप S सीरीज का हिस्सा है, जबकि Reno 16 को OPPO ने प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा है।
कीमत बढ़ने की वजह क्या है?
रिपोर्ट में स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बढ़ती DRAM और NAND मेमोरी की कीमतों को संभावित कीमत बढ़ोतरी की बड़ी वजह बताया गया है। AI से जुड़ी मांग बढ़ने के कारण मेमोरी सप्लाई चेन पर भी दबाव बढ़ रहा है, जिसका असर स्मार्टफोन की लागत पर पड़ रहा है।
बता दें, हाल के महीनों में कई स्मार्टफोन ब्रैंड्स की कीमतों में बदलाव की खबरें भी सामने आई हैं। ऐसे में OPPO की संभावित कीमत बढ़ोतरी को इंडस्ट्री में बढ़ती कंपोनेंट लागत के कॉन्टेक्स्ट में देखा जा सकता है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





Starry White










