7000mAh बैटरी और फुल वॉटरप्रूफ बॉडी, धूम मचाने आए OPPO के धांसू फोन, पहली सेल इस दिन
OPPO ने भारत में अपने दो धांसू फोन OPPO Reno 16 और OPPO Reno 16c को लॉन्च कर दिया है। रेनो 16 में 6700mAh बैटरी है, जबकि 16c में 7000mAh की बैटरी है। फोन की शुरुआती कीमत 46,999 रुपये है। देखें अलग-अलग मॉडल की कीमत और खासियत

चीन में लॉन्च होने के कुछ हफ्ते बाद, OPPO ने भारत में OPPO Reno 16 को कंपनी की मिड-रेंज रेनो लाइनअप में शामिल किया गया। इस फोन को नए OPPO Reno 16c के साथ पेश किया गया। दोनों स्मार्टफोन तीन कलर्स में उपलब्ध हैं। स्टैंडर्ड मॉडल में स्नैपड्रैगन 7 सीरीज का चिपसेट है, जबकि Reno 16c में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7000 सीरीज का चिपसेट लगा है। ओप्पो रेनो 16 में 6700mAh की बैटरी है, जो इसके चीनी वर्जन जैसी ही है। वहीं, रेनो 16c में 7000mAh की बैटरी है और यह 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कितनी है इनकी कीमत और इसमें क्या-क्या खास मिलता है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...
इतनी है OPPO Reno 16 और Reno 16c की कीमत
भारत में ओप्पो रेनो 16 के बेस वेरिएंट (8GB रैम और 256GB स्टोरेज) की कीमत 61,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, इसके हायर-एंड वेरिएंट (12GB रैम और 256GB स्टोरेज) की कीमत 67,999 रुपये है। दूसरी ओर, ओप्पो रेनो 16c के बेस मॉडल (8GB रैम और 128GB स्टोरेज) की कीमत 46,999 रुपये है, जबकि इसके हायर-एंड मॉडल (8GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज) की कीमतें क्रमशः 49,999 रुपये और 55,999 रुपये हैं। कंपनी SBI, HDFC बैंक और अन्य बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट कैशबैक दे रही है।
नए ओप्पो फोन्स भारत में 9 जुलाई से Amazon, Flipkart और OPPO India ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। OPPO Reno 16 और Reno 16c दोनों ही मॉडल Starry White, Stellar Purple और Twilight Violet जैसे कलर्स में उपलब्ध होंगे।
OPPO Reno 16 और Reno 16c की खासियत
ओप्पो रेनो 16 और ओप्पो रेनो 16c दोनों ही डुअल-सिम स्मार्टफोन हैं जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आते हैं। स्टैंडर्ड मॉडल में 6.32-इंच (1216×2640 पिक्सेल) का एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज तक के रिफ्रेश रेट, 460 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है। वहीं, ओप्पो रेनो 16c में 6.57-इंच (1080×2372 पिक्सेल) की बड़ी एमोलेड स्क्रीन है, जिसमें 397 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी और 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, और इसका पीक रिफ्रेश रेट भी स्टैंडर्ड मॉडल जितना ही है।
अपने चीनी वर्जन से अलग, ओप्पो रेनो 16 को भारत में क्वालकॉम के ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट, 12GB तक LPDDR5x रैम और 256GB UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं, ओप्पो रेनो 16c में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट है, जिसके साथ LPDDR4x रैम और स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक सपोर्ट मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए, ओप्पो रेनो 16 सीरीज के दोनों फोन में एक जैसा कैमरा सिस्टम दिया गया है। OPPO Reno 16 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल (f/1.8) का प्राइमरी कैमरा है। इसमें 1/1.95-इंच का Sony LYT-600 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) की सुविधा है। इसके साथ ही, इसमें 50-मेगापिक्सेल (f/2.0) का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50-मेगापिक्सेल (f/2.8) का टेलीफोटो कैमरा भी है, जिसकी फोकल लेंथ 80mm के बराबर है।
हालांकि, ओप्पो रेनो 16c के पिछले हिस्से में 50-मेगापिक्सेल कैमरे की जगह 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। दावा है कि दोनों फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ आते हैं।
ओप्पो रेनो 16 में 6,700mAh की बैटरी है, जबकि ओप्पो रेनो 16c में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। दोनों ही फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, USB टाइप-C पोर्ट, GPS, GLONASS, Galileo और QZSS का सपोर्ट मिलता है। 193 ग्राम वजनी स्टैंडर्ड मॉडल का साइज 151.21×72.42×8.36mm है, जबकि 197 ग्राम वजनी Reno 16c फोन का साइज 158.16×74.92×8.58mm है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


