
वाह! 50MP सेल्फी कैमरा वाला फोन ला रहा है Oppo, ऐसे होंगे Reno 15C के फीचर्स
ओप्पो जल्द अपना नया Reno 15 लाइनअप पेश कर सकता है और इसके Reno 15C डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। इस फोन को कंपनी 50MP फ्रंट कैमरा के साथ पेश कर सकती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo का Reno लाइनअप दमदार कैमरा फोन्स लेकर आता है और अब Reno 15 सीरीज की एंट्री मार्केट में होने जा रही है। इस लाइनअप के डिवाइस Reno 15C से जुड़ी जानकारी सामने आई है और दावा है कि इस डिवाइस में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यूजर्स को 50MP फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। फोन के बाकी स्पेसिफिकेशंस भी लीक्स में सामने आ गए हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
लीक्स की मानें तो Oppo Reno 15C में 6.59 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा और दमदार परफॉर्मेंस के लिए यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। Gizmochina की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फोन चाइनीज टेलिकॉम वेबसाइट Oppo Reno 15C पर लिस्ट हुआ है। यहां फोन मॉडल नंबर PMD110 के साथ दिखा है और की-स्पेसिफिकेशंस का पता चला है।
ऐसे हैं Oppo Reno 15C के संभावित स्पेसिफिकेशंस
नए ओप्पो रेनो डिवाइस में 6.59 इंच का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। इसका रेजॉल्यूशन 1256x2760 पिक्सल होगा। इसके अलावा डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलने वाला है। साथ ही डिवाइस में 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज और 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज दिया जा सकता है। इस डिवाइस को कंपनी ऑरोरा ब्लू, एकेडमी ब्लू और स्टारलाइट बो कलर ऑप्शंस में पेश करने वाली है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फोटोग्राफी के लिए Reno 15C में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। मॉड्यूल में 50MP प्राइमरी कैमरा के अलावा 50MP सेकेंडरी कैमरा सेंसर और 8MP का तीसरा सेंसर शामिल होगा। 50MP सेल्फी कैमरा के अलावा इसमें Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 दिया जाएगा। इस फोन में 6500mAh बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है।
डिवाइस को पहले कंपनी की होम कंट्री चीन में लॉन्च किया जाएगा और इसके बाद भारत और अन्य मार्केट्स में हिस्सा बनाया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






8 GB RAM






