
ओप्पो के नए फोन के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक, 12GB तक की रैम, फ्रंट कैमरा 50MP का
ओप्पो रेनो 15C के लगभग सारे हार्डवेयर डीटेल लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। लीक के अनुसार फोन 12जीबी तक की रैम के साथ आएगा। इसमें कंपनी स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर देने वाली है। फोन का मेन और फ्रंट कैमरा 50MP का होगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ओप्पो अपनी रेनो 15 सीरीज के नए फोन को लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन का नाम Reno 15C है। कंपनी ने इस फोन को रेनो 15 सीरीज के लॉन्च इवेंट में टीज किया था, लेकिन इससे फीचर या स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। ओप्पो ने इस फोन को 'entry-level choice' बताया, जो ट्रेंडी लुक्स, स्मूद परफॉर्मेंस और रिलायबिलिटी के साथ आएगा। इसी बीच फोन के बारे में नई लीक सामने आई हैं, जिनमें फोन के लगभग सारे जरूरी हार्डवेयर की डीटेल्स सामने आ गई है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
12जीबी तक की रैम और 512जीबी तक का इंटरनल स्टोरेज
टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार रेनो 15C 6.59 इंच के LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले से लैस होगा। डिस्प्ले 1.5K रेजॉलूशन के साथ आएगा और इसका रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा। फोन को कंपनी 12जीबी तक की रैम और 512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 देने वाली है।
जबर्दस्त फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप
डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया कि यह फोन 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 50 मेगापिक्सल के टेलिफोटो लेंस से लैस होगा। फोन के बारे में एक टिपस्टर - बाल्ड पांडा ने दावा किया है कि फोन का मेन कैमरा Sony LYT600, अल्ट्रावाइड ऐंगल लेस Sony IMX355 और टेलिफोटो लेंस Samsung JN5 लेंस से लैस होगा। फोन का सेल्फी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा।
80 वॉट की फास्ट चार्जिंग
डिजिटल चैट स्टेशन की मानें, तो फोन में कंपनी 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग ऑफर करने वाली है। यह फोन 197 ग्राम का होगा। फोन में बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए आपको शॉर्ट-फोकस ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। कंपनी इस फोन को तीन कलर ऑप्शन- ऑरोरा ब्लू, कॉलेज ब्लू और स्टारलाइट बो में आएगा। बताते चलें कि कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट का अभी खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि यह फोन चीन में दिसंबर में लॉन्च होगा। फोन की कीमत स्टैंडर्ड रेनो 15 से कम होने की संभावना है।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






8 GB RAM






