
कल आ रहा यह ओप्पो का यह स्पेशल एडिशल फोन, दुनियाभर में केवल 23 यूनिट्स बेचेगी कंपनी
ओप्पो कल (17 नवंबर) को चीन में रेनो 15 और रेनो 15 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। ब्रांड एक लिमिटेड एडिशन भी पेश करेगा, जिसे पॉपुलर चीनी सिंगर, डांसर और के-पॉप ग्रुप (G)I-DLE के मेंबर सोंग यूकी के साथ मिलकर बनाया गया है। दुनियाभर में इसके केवल 23 यूनिट्स ही बेचा जाएंगे।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ओप्पो कल (17 नवंबर) को चीन में रेनो 15 और रेनो 15 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। ब्रांड एक लिमिटेड एडिशन भी पेश करेगा, जिसे पॉपुलर चीनी सिंगर, डांसर और के-पॉप ग्रुप (G)I-DLE के मेंबर सोंग यूकी के साथ मिलकर बनाया गया है। खासबात यह है कि दुनियाभर में इसके केवल 23 यूनिट्स ही बेचा जाएंगे। इस स्पेशल एडिशन फोन में क्या होगा खास और कितनी होगी कीमत, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ओप्पो रेनो 15 सॉन्ग युकी लिमिटेड एडिशन
ओप्पो न केवल रेनो 15 के स्टैंडर्ड वर्जन की घोषणा करेगा, बल्कि एक स्पेशल सॉन्ग यूकी लिमिटेड एडिशन भी पेश करेगा। यह वर्जन स्टारलाईट बो नाम के कलर में आएगा और केवल 16GB+1TB कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा।
जैसे कि हमने बताया, इसका बेहद सीमित संख्या में प्रोडक्शन किया जाएगा। कंपनी ने बताया कि दुनियाभर में इसके सिर्फ 23 यूनिट्स ही बेचे जाएंगे। हर फोन के किनारे पर उसका अपना नंबर और सॉन्ग यूकी के हस्ताक्षर अंकित हैं, और साथ ही एक नया डिजाइन किया गया पैटर्न इसे बाकी ऑप्शन्स से अलग करता है।
ओप्पो रेनो 15 के स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
रेनो 15 का डिजाइन नया और आकर्षक है। इसमें पहली बार होलोग्राफिक लिथोग्राफी तकनीक और पूरा मेटल फ्रेम इस्तेमाल किया गया है। सामने की स्क्रीन फ्लैट है, जिसके किनारे सिर्फ 1.15 एमएम पतले हैं। कैमरा मॉड्यूल हाल के आईफोन जैसा डिजाइन वाला है। इसमें 6.32 इंच की फ्लैट स्क्रीन है, जिसका रिजॉल्यूशन 2640 x 1216 पिक्सेल है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
डिवाइस को पावर देने के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 चिपसेट है, जिसे 6200mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ जोड़ा गया है। इसके रियर कैमरों में 200-मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सेल का वाइड लेंस और 50-मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है। सेल्फी के लिए, इसमें आगे की तरफ 50-मेगापिक्सेल का कैमरा है। फोन के कलर ऑप्शन्स में स्टारलाईट बो, ऑरोरा ब्लू और कैनेल ब्राउन शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






8GB/12GB RAM








