Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Oppo Reno 15 Series Price in India Leaked a Day Ahead of Launch 200MP camera 6200mAh battery 50MP camera check features
200MP कैमरा, 6200mAh बैटरी वाले Oppo Reno 15 सीरीज के सभी फोन्स की कीमत Leak, आज है लॉन्च

200MP कैमरा, 6200mAh बैटरी वाले Oppo Reno 15 सीरीज के सभी फोन्स की कीमत Leak, आज है लॉन्च

संक्षेप:

Oppo Reno 15 सीरीज भारत में 8 जनवरी 2026 को लॉन्च होगी। अब लॉन्च से पहले की फोन की कीमत लीक हो गयी है। फोन में 200MP ट्रिपल कैमरा, 6200mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट और ColorOS 16।

Jan 07, 2026 02:28 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Oppo Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini भारत में 8 जनवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे। ये हैंडसेट Flipkart और Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। लॉन्च से पहले ही इन तीनों फोनों की कीमतें और स्टोरेज ऑप्शन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इसके अलावा, कंपनी ने Oppo Reno 15 सीरीज के भारतीय वेरिएंट की बैटरी क्षमता और चिपसेट के बारे में भी जानकारी दी है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस बार Reno लाइनअप में एक छोटा लेकिन पावरफुल मॉडल Reno 15 Pro Mini भी शामिल है, जो कंपनी के पारंपरिक बड़े फोन के मुकाबले कॉम्पैक्ट आकार में विस्तृत फीचर्स देगा। इस फोन में 200MP मुख्य कैमरा के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस की ट्रिपल सेटअप है, जो फोटोग्राफी अनुभव को बेहतर बनाता है।

Oppo Reno 15 सीरीज की भारत में कीमत (लीक)

टिपस्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने Oppo Reno 15 सीरीज के तीन फोनों की कीमतों और स्टोरेज ऑप्शन को लीक किया है। Reno 15 के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के बेस वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 48,999 रुपये हो सकती है। सबसे प्रीमियम ऑप्शन जिसमें 12GB रैम और 512GB स्टोरेज है, उसकी कीमत 53,999 रुपये है।

ये भी पढ़ें:₹15,000 से कम में खरीदें 5 कैमरा किंग फोन्स, फोटो आएगी एकदम Flagship फोन जैसी
रेनो 15 सीरीज की कीमत

वहीं, Oppo Reno 15 Pro Mini की भारत में संभावित कीमत 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 59,999 रुपये और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 64,999 रुपये हो सकती है। वहीं, Reno 15 Pro के समान स्टोरेज विकल्पों के लिए क्रमशः 67,999 रुपये और 72,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च होने की उम्मीद है।

Oppo Reno 15 सीरीज के फीचर्स

Oppo Reno 15 सीरीज को डिज़ाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में एक बेहतरीन प्रीमियम स्मार्टफोन लाइन-अप के रूप में पेश किया जा रहा है। इस सीरीज में Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini शामिल होंगे, जिनमें से Pro और Pro Mini मॉडल विशेष रूप से हाई-एंड इमेजिंग और पॉवरफुल हार्डवेयर के लिए तैयार हैं। सभी फोन में AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz तक रिफ्रेश रेट, शानदार कलर और तीव्र प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी; खासकर Pro और Pro Mini में 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट है, जो तेज़ धूप में भी स्पष्ट दृश्य अनुभव देगा।

कैमरा के मामले में सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण 200MP का प्राइमरी सेंसर है, जिसे 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस के साथ जोड़ा गया है, जिससे फोटोग्राफी का अनुभव पेशेवर स्तर तक पहुँचता है और 3.5× ऑप्टिकल ज़ूम जैसी क्षमताएँ भी मिलती हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 4K HDR तक का सपोर्ट भी दिया गया है।

Pro और Pro Mini वेरिएंट्स में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो मल्टीटास्किंग, गेमिंग और AI-सक्षम फीचर्स को बेहतरीन गति से संभालता है। बैटरी सेक्शन में भी सीरीज को ताक़तवर रखा गया है, जिसमें 6,200mAh तक की बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग की सुविधा शामिल है। सॉफ्टवेयर के रूप में सभी मॉडल ColorOS 16 (Android 16 आधारित) के साथ आएंगे, जिसमें स्मार्ट AI फ़ोटोग्राफी और उपयोग-सहज इंटरफ़ेस जैसे आधुनिक अनुभव शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:Moto का जलवा: लॉन्च किया 50MP के 4 कैमरा, 16GB रैम, 7 साल चलने वाला लोहा फोन
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।