
गीकबेंच पर दिखे ओप्पो के दो नए फोन, लॉन्च से पहले सामने आई बड़ी जानकारी, मिलेंगे धांसू फीचर
इन अपकमिंग फोन के बारे में नई लीक आई है, जिसमें नई सीरीज के प्रो और प्रो मैक्स मॉडल के बारे में बड़ी जानकारी दी गई है। कंपनी के ये फोन गीकबेंच पर लिस्ट हुए हैं। फोन 12जीबी रैम और ऐंड्रॉयड 16 के साथ आएंगे।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ओप्पो 15 सीरीज के फोन बीते कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं। कंपनी की इस अपकमिंग सीरीज में Reno 15 Mini, Reno 15, Reno 15F (4G और 5G), Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Max जैसे डिवाइस शामिल होंगे। इन अपकमिंग फोन के बारे में नई लीक आई है, जिसमें नई सीरीज के प्रो और प्रो मैक्स मॉडल के बारे में बड़ी जानकारी दी गई है। कंपनी के ये फोन गीकबेंच पर लिस्ट हुए हैं। इन फोन का मॉडल नंबर CPH2813 और CPH2811 है। ये अपकमिंग फोन गीकबेंच पर लिस्ट हुए हैं। इस लिस्टिंग में इन फोन के खास फीचर्स के बारे में जानकारी दी गई है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
12जीबी रैम और ऐंड्रॉयड 16
गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार कंपनी के ये दोनों फोन (रेनो 15 प्रो मैक्स और रेनो 15 प्रो) डाइमेंसिटी 8450 चिपसेट से लैस हो सकते हैं। हालांकि, इस लिस्टिंग में चिपसेट का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन सीपीयू और जीपीयू डीटेल के अनुसार दोनों फोन में वही प्रोसेसर मिलेगा, जो रेनो 14 प्रो में मिलता है। लिस्टिंग में कहा गया है कि फोन 12जीबी रैम और ऐंड्रॉयड 16 के साथ आएंगे।
जनवरी 2026 में शुरू हो सकती है सेल
गीकबेंच के सिंगल कोर टेस्ट में रेनो 15 प्रो मैक्स को 1596 पॉइंट और मल्टी कोर टेस्ट में 6124 पॉइंट मिले हैं। इसी तरह रेनो 15 प्रो को सिंगल कोर टेस्ट में 1620 पॉइंट और मल्टी कोर टेस्ट में 6140 पॉइंट मिले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार रेनो 15 सीरीज जनवरी 2026 में अलग-अलग मार्केट्स में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगी।
चीन में आते हैं ये रेनो 15 सीरीज के ये फोन
चीन में कंपनी की 15 सीरीज में तीन फोन- रेनो 15c, रेनो 15 और रेनो 15 प्रो शामिल हैं। रेनो 15c 6.59 इंच के डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर से लैस है। रेनो 15 और 15 प्रो की बात करें, तो ये फोन डाइमेंसिटी 8450 चिपसेट के साथ आते हैं। रेनो 15 का डिस्प्ले 6.32 इंच और रेनो 15 प्रो का डिस्प्ले 6.78 इंच का है। ओप्पो के ये तीनों फोन 50 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से लैस है। तीनो का मेन कैमरा भी 50 मेगापिक्सल का है। इन फोन में कंपनी 6200mAh से 6500mAh तक की बैटरी दे रही है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






8GB RAM










