Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़oppo reno 12 series featuring 50mp selfie camera launched
50MP के सेल्फी कैमरा वाले दो नए फोन लाया Oppo, मिलेगी 80W की चार्जिंग, तगड़े AI फीचर भी

50MP के सेल्फी कैमरा वाले दो नए फोन लाया Oppo, मिलेगी 80W की चार्जिंग, तगड़े AI फीचर भी

संक्षेप:

ओप्पो रेनो 12 सीरीज के फोन लॉन्च हो गए हैं। इनमें कंपनी 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा ऑफर कर रही है। फोन 12जीबी तक की रैम से लैस हैं। इनमें पावरफुल प्रोसेसर भी दिया गया है। सीरीज का प्रो वेरिएंट जबरदस्त एआई फीचर्स के साथ आता है।

Jun 19, 2024 07:21 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ओप्पो (Oppo) ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज- Oppo Reno 12 को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में दो फोन- Oppo Reno 12 और Oppo Reno 12 Pro आते हैं। इन डिवाइसेज को पहले चीन में लॉन्च किया था। अब ग्लोबल मार्केट में भी इनकी एंट्री हो गई है। कंपनी अपने नए फोन में कई एआई फीचर ऑफर कर रही है। नए फोन 12जीबी तक की रैम और पावरफुल प्रोसेसर से लैस हैं। इनमें कंपनी 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी ऑफर कर रही है। साथ ही इन नए डिवाइसेज में 80 वॉट तक की फास्ट चार्जिंग भी दी गई है। आइए डीटेल में जानते हैं ओप्पो रेनो 12 सीरीज में क्या कुछ है खास।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ओप्पो रेनो 12 (ग्लोबल) के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 2412 x 1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का कर्व्ड OLED डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह फुल एचडी+ डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 1200 निट्स तक का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास विक्टस भी दिया गया है। कंपनी ने इस फोन को 12जीबी तक की LPDDR4x रैम और 512जीबी के UFS 3.1 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें आपको मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट देखने को मिलेगा।

oppo reno 12

फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दे रही है। इनमें Sony LYT 600 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड ऐंगल कैमरा और एक 50 मेगापिक्सल का 2x टेलिफोटो लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। IP65 डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट रेटिंग वाले इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ओप्पो रेनो 12 प्रो (ग्लोबल) के फीचर और स्पेसिफिकेशन
ओप्पो इस सीरीज के प्रो वेरिएंट में 120Hz के रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ 6.7 इंच का OLED फुल एचडी+ डिस्प्ले दे रहा है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास विक्टस दिया गया है। 12जीबी की LPDDR4x रैम और 512जीबी के UFS 3.1 स्टोरेज वाले इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट दिया गया है। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है।

ये भी पढ़ें:पूरे एक साल रिचार्ज से छुटकारा, 780GB तक डेटा, कॉलिंग के साथ हॉटस्टार भी फ्री

इसके अलावा कंपनी इस फोन में एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा और एक 50 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस ऑफर कर रही है। फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 80W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सीरीज के इस प्रो वेरिएंट में कंपनी कई सारे एआई फीचर ऑफर कर रही है। इनमें फोटो एडिटिंग के लिए AI Eraser 2.0, शानदार ग्रुप फोटो के लिए AI Clear Face, कटआउट्स के लिए AI Smart Image Matting 2.0 के साथ बैकग्राउंड के लिए AI Studio शामिल है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।