16GB रैम और 13380mAh की बैटरी, आते ही छा जाएगा यह तेजतर्रार टैबलेट, यह होगा खास

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

Oppo Pad 5 Pro की डिटेल्स एक बार फिर लीक हो गई है। यह टैब 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा। टैब में 13.2 इंच स्क्रीन के साथ 13,380mAh की बैटरी होगी। इस टैबलेट में 13-मेगापिक्सेल का रियर कैमरा होगा। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...

16GB रैम और 13380mAh की बैटरी, आते ही छा जाएगा यह तेजतर्रार टैबलेट, यह होगा खास

Oppo Pad 5 Pro leak: ओप्पो का लेटेस्ट टैब अब बस कुछ दिनों में लॉन्च होने वाला है। हम बात कर रहे हैं Oppo Pad 5 Pro की। लॉन्च से पहले ही टैब अपनी बड़ी बैटरी और डिस्प्ले को लेकर सुर्खियों में है। अब इस टैबलेट को चाइना टेलीकॉम की प्रोडक्ट लाइब्रेरी में समय से पहले ही लिस्ट कर दिया गया है, जिससे इसके ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही इसके कई खास फीचर्स सामने आ गए हैं। इस फ्लैगशिप टैबलेट को 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा। टैब के साथ कंपनी Find X9 Ultra, Find X9s Pro, Pad Mini और Enco R5 जैसे डिवाइस भी बाजार में उतारेगी। अपकमिंग टैब में 13.2 इंच स्क्रीन के साथ 13,380mAh की बैटरी होगी। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…

सम्बंधित सुझाव

Oppo Pad 5 Pro

Oppo Pad 5 Pro की खासियत (लीक के अनुसार)

टैब में बड़ा डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर

चाइना टेलीकॉम की लिस्टिंग के अनुसार, अपकमिंग Oppo Pad 5 Pro में 13.2-इंच का बड़ा डिस्प्ले होगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1200 पिक्सेल और आस्पेक्ट रेशियो 16:9 होगा। जानकारी के लिए बता दें कि ओप्पो पैड 4 प्रो में 2400x3392 पिक्सेल रिजॉल्यूशेन वाला आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जो 144 हर्ट्ज पर रिफ्रेश होता है।

Oppo Pad 5 Pro

उम्मीद है कि यह टैबलेट Android 16 पर चलेगा और इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 (SM8850P) चिपसेट लगा होगा, जो इसकी हाई-एंड परफॉर्मेंस पर जोर देता है। यानी यह पूरी तरह से फ्लैगशिप कैटेगरी में आ जाएगा, और गेमिंग, वीडियो एडिटिंग तथा मल्टीटास्किंग के लिए जबर्दस्त परफॉर्मेंस देगा।

कैमरा और कनेक्टिविटी फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए, उम्मीद है कि इस टैबलेट में 13-मेगापिक्सेल का रियर कैमरा होगा, जबकि लिस्टिंग में फ्रंट कैमरे का कोई जिक्र नहीं है। कई लीक्स में कहा जा रहा है कि इसमें 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। यह कैमरा सेटअप खासतौर से डॉक्यूमेंट स्कैनिंग और कभी-कभार फोटोग्राफी करने के लिए है। कनेक्टिविटी फीचर्स में कई स्टैंडर्ड्स के साथ वाईफाई और ब्लूटूथ सपोर्ट शामिल हैं। यह टैबलेट सेल्युलर कनेक्टिविटी को सपोर्ट नहीं करता है, जिससे यह एक WiFi-ओनली डिवाइस बन जाता है। इसका डिजाइन स्लिम है, जिसकी मोटाई 5.94 एमएम और वजन लगभग 672 ग्राम है।

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी

इसमें 13,380mAh की बैटरी होगी, जिससे काम और एंटरटेनमेंट के लिए लंबी बैटरी लाइफ मिलने की उम्मीद है। चार्जिंग से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, इसे पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 120 मिनट लगेंगे। कहा जा रहा है कि यह डिवाइस 80W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

कलर ऑप्शन्स और कॉम्फिगरेशन की डिटेल

Oppo Pad 5 Pro के कई कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होने की उम्मीद है, जिनमें 8GB+256GB, 12GB+256GB, 12GB+512GB और 16GB+512GB वेरिएंट शामिल हैं। इसे तीन कलर ऑप्शन्स - Dawn Gold, Mocha Brown और Monet Purple में पेश किया जाएगा।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।