13 इंच डिस्प्ले, 13000mAh बैटरी, धूम मचाने आ रहा यह धांसू टैबलेट, सामने आई डिटेल्स

Mar 15, 2026 03:00 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

Oppo Pad 5 Pro spec leak: OPPO शायद एक नया हाई-एंड Oppo Pad 5 Pro टैबलेट तैयार कर रहा है। यह कंपनी के अब तक के सबसे दमदार मॉडल्स में से एक हो सकता है। इसमें 13 इंच डिस्प्ले और 13,000mAh की बड़ी बैटरी होने की उम्मीद है। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…

13 इंच डिस्प्ले, 13000mAh बैटरी, धूम मचाने आ रहा यह धांसू टैबलेट, सामने आई डिटेल्स

Oppo Pad 5 Pro spec leak: OPPO शायद एक नया हाई-एंड टैबलेट तैयार कर रहा है, और शुरुआती लीक्स से पता चलता है कि यह कंपनी के अब तक के सबसे दमदार मॉडल्स में से एक हो सकता है। ये डिटेल्स पॉपुलर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन से मिली हैं, जिन्होंने इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स पोस्ट किए हैं। खास बात यह है कि इस टैब में 13,000 एमएएच की बड़ी बैटरी मिल सकती है। यानी अगर आप बार-बार रिचार्ज का झंझट नहीं चाहते, और लंबी बैटरी लाइफ वाला टैबलेट तलाश रहे हैं, तो ओप्पो का यह अपकमिंग टैब आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। बड़ी बैटरी के साथ टैब में बड़ा डिस्प्ले और हैवी रैम भी मिलेगी। चलिए एक नजर डालते हैं टैबलेट की खासियत पर...

सम्बंधित सुझाव

13 इंच का बड़ा डिस्प्ले

खबरों के मुताबिक, अपकमिंग ओप्पो पैड 5 प्रो में 13.2-इंच का बड़ा डिस्प्ले होगा, जो इसे अभी बन रहे सबसे बड़े एंड्रॉयड टैबलेट्स में से एक बना देगा। हालांकि, डिस्प्ले पैनल के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें हाई रिजॉल्यूशन और शायद हाई रिफ्रेश रेट होगा। जानकारी के लिए बता दें कि ओप्पो पैड 4 प्रो में 2400x3392 पिक्सेल रिजॉल्यूशेन वाला आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जो 144 हर्ट्ज पर रिफ्रेश होता है। हाई रिफ्रेश रेट होने से कंटेंट देखने का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा।

OPPO Pad 5 Pro

इस टैबलेट को क्वालकॉम का आने वाला स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर पावर दे सकता है। अगर यह बात सही साबित होती है, तो अपकमिंग ओप्पो पैड 5 प्रो पूरी तरह से फ्लैगशिप कैटेगरी में आ जाएगा, और गेमिंग, वीडियो एडिटिंग तथा मल्टीटास्किंग के लिए जबर्दस्त परफॉर्मेंस देगा।

पावरफुल बैटरी, कैमरा सेटअप भी बढ़िया

बैटरी की बात करें तो, लीक में इसकी रेटेड कैपेसिटी 11,905mAh बताई गई है। इसकी टिपिकल कैपेसिटी लगभग 13,000mAh तक पहुंचने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि यह डिवाइस अपने पिछले मॉडल की तरह ही 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

सम्बंधित सुझाव

कैमरे की बात करें तो, ओप्पो पैड 5 प्रो में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा और 13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा होने की चर्चा है। यह कैमरा सेटअप खासतौर से डॉक्यूमेंट स्कैनिंग और कभी-कभार फोटोग्राफी करने के लिे परफेक्ट है।

16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज

रैम और स्टोरेज के हिसाब से टैबलेट चार कॉन्फिगरेशन - 8GB+256GB, 12GB+256GB, 12GB+512GB और 16GB+512GB में आएगा। टिप्स्टर ने यह भी हिंट दिया है कि यह टैबलेट अप्रैल 2026 के आस-पास आ सकता है, शायद एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसकी कुछ और डिटेल्स भी देखने को मिल जाए।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।