IP69 रेटिंग, रफ-टफ बॉडी, 7000mAh बैटरी के साथ आया Oppo का नया मिलिट्री ग्रेड फोन, कीमत ₹17999 से शुरू
Oppo A6 5G भारत में लॉन्च हो गया है, जिसमें 7000mAh बैटरी, 50MP ड्यूल कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह 5G स्मार्टफोन 17,999 रुपए से शुरू होता है।

Oppo ने भारत में Oppo A6 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है, जिसमें मिड बजट-सेगमेंट में पावर, कैमरा और फीचर्स हैं। यह फोन मजबूत 7000mAh बैटरी, तेज 45W फास्ट चार्जिंग और 50MP ड्यूल रियर कैमरा के साथ आता है। यह हैंडसेट फिलहाल कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध है और तीन रंगों में आता है। इसमें ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 6000 सीरीज का चिपसेट लगा है। Oppo A6 5G में IP66/68/69-रेटेड वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस भी मिलता है, जो इसे रोज़मर्रा के इस्तेमाल में थोड़ा और मजबूत बनाता है खासकर बरसात या धूल-भरे वातावरण में। आइए डिटेल में आपको बताते हैं Oppo A6 5G के फीचर्स, कीमत और ऑफर्स की डिटेल्स:
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
भारत में Oppo A6 5G की कीमत और उपलब्धता
भारत में Oppo A6 5G की कीमत 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 17,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। Oppo A6 5G के 6GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है।
टेक्नोलॉजी कंपनी Oppo A6 5G पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर तीन महीने की नो-कॉस्ट EMI है। यह नया फोन Oppo इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। Oppo A6 5G भारत में सैफायर ब्लू, आइस व्हाइट और सकुरा पिंक रंगों में उपलब्ध है।
Oppo A6 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
ओप्पो A6 5G दो नैनो सिम को सपोर्ट करता है और Android 15 पर आधारित ColorOS 15 के साथ आता है। इसमें 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz तक की रिफ्रेश रेट और 1,125 nits तक की पीक ब्राइटनेस है। हैंडसेट में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट लगा है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो, Oppo A6 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल (f/1.8) का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल (f/2.4) का मोनोक्रोम कैमरा शामिल है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल (f/2.0) का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। यह 1080p/60 fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग है।
Oppo A6 5G में 7000mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.4, USB टाइप-C पोर्ट, BeiDou, GPS, GLONASS, Galileo और QZSS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ई-कंपास और एक्सेलेरोमीटर जैसे सेंसर भी मौजूद हैं। सुरक्षा के लिए हैंडसेट में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया गया है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





Midnight Blue






