Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Oppo K15 Turbo Pro key specifications leaked before launch may offer Dimensity 9500s chipset active cooling fan
ओप्पो के नए फोन में तगड़ा प्रोसेसर, मिलेगा ऐक्टिव कूलिंग फैन, बैटरी 8000mAh तक की

ओप्पो के नए फोन में तगड़ा प्रोसेसर, मिलेगा ऐक्टिव कूलिंग फैन, बैटरी 8000mAh तक की

संक्षेप:

ओप्पो आजकल अपनी नई सीरीज - Oppo K15 Turbo को लॉन्च करने की तैयारी में लगा है। लीक के अनुसार कंपनी इस सीरीज के फोन में डाइमेंसिटी 9500 सीरीज का प्रोसेसर ऑफर करने वाली है। नए फोन 8000mAh तक की बैटरी से लैस हो सकते हैं।

Dec 24, 2025 03:23 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ओप्पो आजकल अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज - Oppo K15 Turbo को लॉन्च करने की तैयारी में लगा है। कंपनी इस गेमिंग फोकस्ड फोन को पहले चीन में लॉन्च करने वाली है। फोन के बारे में सितंबर से ही टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की नई-नई लीक आ रही है। एक पिछली लीक में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन कहा था कि K15 टर्बो स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट से लैस होगा। वहीं, K15 टर्बो प्रो में कंपनी स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 ऑफर करने वाली है। अब जो नई लीक आई है, उसके अनुसार ओप्पो की नई सीरीज के फोन डाइमेंसिटी 9500 सीरीज के चिपसेट से लैस होंगे।

डाइमेंसिटी 9500s चिपसेट से लैस हो सकता है फोन

डीसीएस ने कहा कि K15 टर्बो प्रो 6.78 इंच के OLED LTPS डिस्प्ले के साथ आएगा। यह डिस्प्ले 1.5K रेजॉलूशन वाला होगा। लीक के अनुसार फोटोग्राफी के लिए फोन में कंपनी 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा ऑफर करने वाली है। फोन की खास बात है कि यह बड़ी बैटरी और बिल्ट-इन ऐक्टिव कूलिंग फैन के साथ आएगा। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको डाइमेंसिटी 9500s चिपसेट देखने को मिल सकता है।

अगले साल दूसरी तिमाही में हो सकता है लॉन्च

ओप्पो K13 टर्बो की बात करें, तो पिछली लीक के अनुसार यह फोन 1.5K रेजॉलूशन वाले OLED डिस्प्ले के साथ आएगा। इस डिस्प्ले का साइज 6.59 इंच होगा। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है। ओप्पो ये फोन 7000mAh की बैटरी और 8000mAh की बैटरी से लैस होंगे। नई लीक के अनुसार ओप्पो K15 टर्बो सीरीज अगले साल की दूसरी तिमाही में मार्केट में एंट्री कर सकती है।

ये भी पढ़ें:हैप्पी न्यू ईयर प्लान से कराएं मोबाइल रिचार्ज, ₹35100 का फायदा, ओटीटी भी

फाइंड N6 को लॉन्च करने की तैयारी

ओप्पो का यह फोन आजकल काफी चर्चा में है। लीक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस फोन को 17 फरवरी को शुरू होने वाले लूनर ईयर 2026 से पहले लॉन्च करने का टारगेट लेकर चल रही है। अगर यह सच होता है, तो इस फोन के जनवरी में भी लॉन्च होने के चांस हैं। इस विंडो के अंदर लॉन्च होने पर यह फोन साल 2026 का पहला ऐसा फोल्डेबल डिवाइस बन जाएगा, जो स्नैपड्रैगन जेन 5 से लैस होगा।

ये भी पढ़ें:रियलमी ला रहा नया पैड, मिल सकती है 12200mAh की बैटरी, डिस्प्ले 11.6 इंच का

(Photo: @TECHINFOSOCIALS)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।