₹15000 से कम में कल आ रहा हैंग नहीं होने वाला OPPO K14x 5G फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस
ओप्पो कल अपना दमदार 6500mAh बैटरी, 50MP रियर कैमरा, 120Hz डिस्प्ले वाला फोन OPPO K14x 5G को पेश करने वाली है। यह फोन बजट सेगमेंट में आएगा लॉन्च से पहले जानें कीमत और फीचर्स।

OPPO कल 10 फरवरी 2026 को अपनी पॉपुलर K सीरीज का एक और दमदार स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो बजट में 5G स्मार्टफोन बेहतरीन बैटरी बैक-अप, स्मूथ डिस्प्ले और AI कैमरा के साथ खरीदना चाहते हैं। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh दमदार बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है और एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक पावर बैक-अप देती है। इसके अलावा, फोन में 50MP का मेन कैमरा है। यह फोन दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर पेश किया जाएगा। आइये फोन के लॉन्च से पहले आपको इसके संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स बताएं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
OPPO K14x 5G के फीचर्स (लीक)
OPPO के इस फोन में 6.75-इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले हो सकता है जो 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। फोन का डिजाइन फ्लैट एजेस और एक फ्लैट बैक पैनल के साथ आता है, जिसमें पीछे की तरफ पिल-शेप्ड ड्यूल कैमरा मॉड्यूल नजर आता है।
OPPO K14x 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी पावरफुल 6500mAh बैटरी है। इसके साथ ही फोन 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। OPPO K14x 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है यह एक भरोसेमंद 5G प्रोसेसर है। फोन Android 15 के आधार पर ColorOS 15 पर चलता है, जो यूजर इंटरफेस को स्मूद, स्मार्ट और फीचर-रिच बनाता है।
OPPO K14x 5G में 50MP का मुख्य रियर कैमरा दिया गया है, जो रोजमर्रा की फोटोशूट और रोज उपयोग वाली फोटोज को अच्छी क्वालिटी में कैप्चर करता है। इसके अलावा, फोन AI-बेस्ड फोटो फीचर्स जैसे AI Best Shot, AI Eraser, और AI Unblur जैसे टूल्स सपोर्ट करता है, जिससे आप तस्वीरों को आसानी से स्मार्ट तरीके से एडिट और सुधार सकते हैं।
OPPO K14x 5G 5G नेटवर्क सपोर्ट करता है, जिससे तेज इंटरनेट स्पीड और बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा फोन में डुअल-सिम, Wi-Fi, ब्लूटूथ और GPS जैसे सभी स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद होंगे। IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस है।
Oppo K14X 5G भारत में संभावित कीमत
ओप्पो K14X के भारतीय बाजार में लगभग 15,000 रुपए की कीमत पर लॉन्च होने की उम्मीद है। बता दें कि ओप्पो K13 5G अप्रैल 2025 में 17,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च हुआ था। इसमें 7,000mAh की बैटरी, 80W चार्जिंग थी। इसके बाद ओप्पो ने जून में K13X 5G को 11,999 रुपए में लॉन्च किया, जिसमें LCD स्क्रीन के साथ डाइमेंसिटी 6300 चिप और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले था।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Midnight Blue




