50 लाख से ज्यादा यूजर्स का भरोसा जीत चुकी OPPO K Series, बेस्टसेलर बनें फोन, अब नया मॉडल जल्द
OPPO K Series ने भारत में मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में बड़ी सफलता हासिल की है। 50 लाख से ज्यादा यूजर्स और कई अवॉर्ड्स के बाद अब OPPO अगला K Series स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है।

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में OPPO की K Series ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी एक मजबूत और भरोसेमंद पहचान बनाई है। 2021 में OPPO K10 से शुरू हुई यह सीरीज आज मिड-रेंज सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन लाइन-अप में शामिल हो चुकी है। इसके बाद K12x (2024), और फिर 2025 में लॉन्च हुए K13 और K13x ने इस सीरीज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। OPPO K Series खासतौर पर उन यूजर्स के बीच लोकप्रिय रही है, जो किफायती कीमत में स्मूद परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और भरोसेमंद डेली एक्सपीरियंस चाहते हैं। OPPO के मुताबिक, K Series के स्मार्टफोन्स आज भारत में 50 लाख से ज्यादा यूजर्स द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि OPPO K13x, Flipkart पर बेस्टसेलर स्मार्टफोन में शामिल है और इसे 1.3 लाख से ज्यादा यूजर्स ने 4.5-स्टार रेटिंग दी है। इस मजबूत सफलता के बाद अब OPPO भारत में अगले K Series स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जो इस सीरीज की विरासत को आगे बढ़ाएगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
भारत में OPPO K Series की सफलता की कहानी
OPPO K Series की सफलता का सबसे बड़ा कारण इसका कस्टमर-सेंट्रिक अप्रोच रहा है। शुरुआत में यह सीरीज परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन्स के तौर पर जानी जाती थी, लेकिन समय के साथ इसमें बदलाव किया गया। अब OPPO K Series सिर्फ स्पेसिफिकेशन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इस बात पर ध्यान देती है कि फोन रोजमर्रा की जिंदगी में कैसा अनुभव देता है। चाहे मल्टीटास्किंग हो, वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया या गेमिंग K Series का फोकस स्मूद और स्टेबल एक्सपीरियंस देने पर रहा है।
K Series को मिले अवॉर्ड और पहचान
OPPO K Series को इंडस्ट्री से भी जबरदस्त पहचान मिली है। इस सीरीज को कई प्रतिष्ठित टेक प्लेटफॉर्म्स से सम्मान मिला, जिनमें शामिल हैं: Best Budget Smartphone 2025, Smartphone of the Year (₹15,000–25,000 कैटेगरी), Best Gaming Phone 2025 इन अवॉर्ड्स ने OPPO K Series को मिड-रेंज सेगमेंट में एक भरोसेमंद ब्रांड के तौर पर स्थापित किया है।
OPPO K13x और K Series की मौजूदा स्थिति
2025 में लॉन्च हुआ OPPO K13x इस सीरीज का एक अहम मॉडल साबित हुआ है। Flipkart पर यह स्मार्टफोन बेस्टसेलर बना हुआ है और 1.3 लाख से ज्यादा रिव्यू के साथ 4.5-स्टार रेटिंग हासिल कर चुका है। K13x की सफलता ने यह साबित कर दिया कि भारतीय ग्राहक ऐसे स्मार्टफोन पसंद कर रहे हैं, जो सिर्फ पावरफुल ही नहीं बल्कि लंबे समय तक भरोसेमंद भी हों।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
अगला OPPO K Series स्मार्टफोन: क्या उम्मीद करें?
OPPO ने कन्फर्म किया है कि कंपनी भारत में अगला K Series स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि अभी इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी का कहना है कि नया फोन K Series को आगे बढ़ाएगा। नए K स्मार्टफोन में भी भरोसेमंद परफॉर्मेंस, स्मूद एक्सपीरियंस और डेली यूज पर फोकस देखने को मिलेगा। इसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया जा रहा है, जिनकी लाइफस्टाइल तेज़ और मल्टीटास्किंग से भरी हुई है।

लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Midnight Black










