7000mAh की बैटरी वाला गजब फोन, मिलेंगे 200MP के दो कैमरे, सेल्फी कैमरा 32MP का
ओप्पो का नया फोन आने वाला है। यह फोन कंपनी की Find X9 सीरीज का है। अफवाहों के अनुसार इस फोन का नाम Find X9s Pro हो सकता है। लीक रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरे और 7000mAh की बैटरी मिलेगी।

ओप्पो का नया फोन आने वाला है। यह फोन कंपनी की Find X9 सीरीज का है। अफवाहों के अनुसार इस फोन का नाम Find X9s Pro हो सकता है। यह एक कॉम्पैक्ट फोन होगा, जो डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर से लैस होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी इस फोन को कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन इसी बीच टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इस अपकनिंग फोन के स्पेसिफिकेशन्स को शेयर करके यूजर्स की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है। लीक के अनुसार यह फोन 6.32 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा। साथ ही इसमें कंपनी 200 मेगापिक्सल के दो कैमरे देने वाली है। आइए डीटेल में जानते हैं कि टिपस्टर ने इस फोन के बारे में क्या जानकारियां दी हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस भी
लीक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस फोन में 6.32 इंच का डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 1.5K रेजॉलूशन के साथ आएगा। फोन का डिस्प्ले LTPS टेक्नोलॉजी और LIPO पैकेजिंग वाला यह डिस्प्ले थिन बेजल्स वाला होगा। टिपस्टर की मानें, तो फोन में कंपनी प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट देने वाली है। फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा कंपनी इस डिवाइस में 3x जूम के साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस भी मिलेगा।
32MP का सेल्फी कैमरा और 7000mAh की बैटरी
इसके अलावा कंपनी फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल कैमरा भी देने वाली है। वहीं, सेल्फी के लिए आपको इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन में कंपनू एक 3.2 मेगापिक्सल का Danxia कलर रीस्टोरेशन लेंस भी देने वाली है, जो फोटोज की कलर ऐक्यूरेसी को इंप्रूव करेगा। फोन को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 7000mAh की बैटरी देने वाली है। यह बैटरी 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। साथ ही फोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी ऑफर कर सकता है।
IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग से लैस
टिपस्टर ने कहा कि ओप्पो का यह फोन IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आएगा। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में आपको 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। यह फोन खास ऑरेंज मैग्नेटिक केस के साथ आएगा, जिससे यूजर को इस डिवाइस में ऐपल आईफोन वाला फील मिलेगा। बताते चलें कि ये डीटेल्स लीक पर आधारित हैं और कंपनी ने अभी इस डिवाइस के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इस फोन के बारे में डीटेल्स को शेयर करना शुरू कर सकती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Black





