OPPO के इन फोन्स पर छप्परफाड़ ऑफर, ₹22000 का एक्सचेंज बोनस, ₹11000 के फ्री गिफ्ट्स; फ्री रिप्लेसमेंट भी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

OPPO ने घोषणा की कि OPPO Find X9 Ultra और OPPO Find X9s स्मार्टफोन 21 मई को भारतीय बाजार में लॉन्च होंगे। लॉन्च से पहले इन दोनों फोन्स की कीमत और ऑफर डिटेल्स सामने आ गई है। आप भी देखें खरीदने के लिए कितना रखना होगा बजट

OPPO के इन फोन्स पर छप्परफाड़ ऑफर, ₹22000 का एक्सचेंज बोनस, ₹11000 के फ्री गिफ्ट्स; फ्री रिप्लेसमेंट भी

ओप्पो के दो नए स्मार्टफोन भारतीय बाजार में धूम मचाने के लिए आ रहे हैं। OPPO ने घोषणा की कि OPPO Find X9 Ultra और OPPO Find X9s स्मार्टफोन 21 मई को भारतीय बाजार में लॉन्च होंगे। इन डिवाइस के लिए माइक्रोसाइट्स Amazon India, Flipkart और OPPO India की वेबसाइट पर पहले से ही लाइव हो चुकी हैं। अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने से पहले, टिप्स्टर संजू चौधरी ने OPPO Find X9 Ultra और OPPO Find X9s स्मार्टफोन की भारतीय कीमतें और ऑफर शेयर किए हैं। यह दोनों कंपनी के फ्लैगशिप फोन है। अगर आप भी इन्हें खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो देखें कितना रखना होगा बजट और कितनी है इनकी कीमत...

भारत में OPPO Find X9s और X9 Ultra की कीमत (लीक के अनुसार)

OPPO Find X9 Ultra के 12+512GB वेरिएंट की कीमत 1,69,999 रुपये बताई जा रही है, जबकि OPPO Find X9s के 12+256GB वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये और 12+512GB वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये हो सकती है।

OPPO Find X9 Ultra

oppo find x9 ultra Indian pricing & offers leaked

- प्री-बुकिंग गिफ्ट: मुफ्त प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स, जिसमें OPPO Enco Air 5 Pro और कवर केस शामिल हैं, जिनकी कीमत 11,000 रुपये है।

- ₹22,000 का एक्सचेंज बोनस, या 24 महीने की जीरो डाउन पेमेंट, या एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, यस बैंक, टीवीएस क्रेडिट और UPI पर 10% का इंस्टेंट कैशबैक।

- 60% की सुनिश्चित बायबैक गारंटी।

- हार्डवेयर में खराबी होने पर 180 दिनों के अंदर रिप्लेसमेंट।

- 3 महीने के लिए गूगल AI प्रो का फ्री सब्सक्रिप्शन।

- 3 महीने के लिए स्पॉटिफाई प्रीमियम स्टैंडर्ड का फ्री सब्सक्रिप्शन।

OPPO Find X9s

oppo find x9s Indian pricing & offers leaked

- प्री-बुकिंग गिफ्ट: मुफ्त प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स, जिसमें OPPO Enco Buds 3 Pro और और कवर केस शामिल हैं, जिनकी कीमत 5,000 रुपये है।

- 24 महीने की जीरो डाउन पेमेंट या टीवीएस क्रेडिट, एचडीएफसी, एसबीआई, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, कोटक, यस बैंक और UPI पर 10% तक का इंस्टेंट कैशबैक, या 16% तक का एक्सचेंज बोनस।

- 60% की सुनिश्चित बायबैक गारंटी।

- 180 दिनों के अंदर हार्डवेयर में खराबी होने पर रिप्लेसमेंट।

- 3 महीने के लिए गूगल AI प्रो का फ्री सब्सक्रिप्शन।

- 3 महीने का स्पॉटिफाई प्रीमियम स्टैंडर्ड का फ्री सब्सक्रिप्शन।

टिप्स्टर के अनुसार, आधिकारिक कीमत 21 मई को बताई जाएगी, जबकि ऑफर्स वही रहने की उम्मीद है। ऐसी उम्मीद है कि OPPO Find X9s और OPPO Find X9 Ultra के भारतीय वेरिएंट्स में, उनके ग्लोबल वेरिएंट्स जैसे ही स्पेसिफिकेशन्स होंगे।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।